मुख्यपृष्ठसंपादकीयसंपादकीय : एनाकोंडा आया रे ...!

संपादकीय : एनाकोंडा आया रे …!

मुंबई का प्रसिद्ध रानी बाग यानी वीरमाता जीजाबाई भोसले उद्यान, इन दिनों पूरी तरह फुल हो गया है। इस उद्यान में विविध प्रकार के प्राणी हमेशा से सभी के आकर्षण का केंद्र रहे हैं। जुलाई २०१६ में, जब राज्य में भाजपा-शिवसेना सरकार सत्ता में थी, आदित्य ठाकरे की पहल पर ‘पेंगुइन’ पक्षी का आगमन उद्यान में हुआ था, लेकिन ‘पेंगुइन’ की आलोचना करनेवालों ने अब उद्यान में ‘एनाकोंडा’ नामक एक विशाल सांप रूपी भव्य प्राणी लाने का पैâसला किया है। सोमवार को मुंबई के डोम हॉल में शिवसेना सम्मेलन हुआ और पक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे ने एनाकोंडा का संदर्भ गृह मंत्री अमित शाह से जोड़ा। श्री शाह संयोग से सोमवार को मुंबई में ही थे। उन्होंने भाजपा द्वारा अवैध रूप से निगले गए भूखंड पर कुदाल चलाई। वहां भाजपा का एक फाइव स्टार कार्यालय बन रहा है। उद्धव ठाकरे का जंगली जानवरों और वहां के पर्यावरण का अध्ययन ठोस है। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, ‘एनाकोंडा का मुंबई में आगमन हो गया है और वह मुंबई को निगलना चाहता है।’ उद्धव ठाकरे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, एनाकोंडा एक विशाल सांप है और वह सबकुछ निकल सकता है इसलिए भाजपा या गृहमंत्री को एनाकोंडा की उपमा उपयुक्त है। एनाकोंडा अजगर से भी बड़ा होता है और अपने पेट में चाहे कितनी भी चीजें डाल ले, निगल जाता है। एनाकोंडा ने हाल ही में मुंबई के चौपाटी पर महाराष्ट्र हाउसिंग फाइनेंस कॉर्पोरेशन के एक महत्वपूर्ण प्लॉट को निगल लिया और अब वहां टॉवर बनाने का काम चल रहा है। अब ऐसे एनाकोंडा सांप को मुंबई लाकर जीजामाता उद्यान में रखा जाएगा। एनाकोंडा दक्षिण अमेरिका के उष्णकटिबंधीय क्षेत्र में पाया जानेवाला एक सांप है। यह विशेष रूप से हरे रंग का सांप होता है इसलिए क्या आज के
नव हिंदुत्ववादी
इसे स्वीकार कर पाएंगे? एनाकोंडा के साथ-साथ बाग में कई और तरह के सांप भी रखे जाएंगे। घोना, मन्यार, सरपतोल, फरसे, इंडियन कोबरा, धामन आदि सांपों को रखने की बजाय, वैâबिनेट में घूम रहे और गद्दारी की जहरीली फुफकारें मार रहे दो पैरों वाले सांपों को एनाकोंडा के साथ सर्पालय में रखने में कोई आपत्ति नहीं है। महाराष्ट्र मंत्रिमंडल एक तरह से सर्पालय ही है और उन सभी सांपों का बाप एनाकोंडा, दिल्ली से मुंबई आता-जाता रहता है। उस समय, सभी सांप एनाकोंडा के सामने रेंगते नजर आते हैं। एनाकोंडा सोमवार को मुंबई आया और बोला, ‘मैं सभी विपक्षी दलों को निगल जाऊंगा, यही एनाकोंडा के लक्षण हैं। जब एनाकोंडा को रोग लग जाता है तो वह कुछ भी निगलने लगता है। एनाकोंडा वर्तमान में हवाई अड्डों, बंदरगाहों, भारतीय क्रिकेट, देश के सार्वजनिक उपक्रमों, धारावी परियोजना को निगल रहा है और उसे डकार रहा है, लेकिन एनाकोंडा अब पूरे मुंबई को निगलना चाहता है और इसके लिए उसे पहले पूरे विपक्षी दल को खत्म करना है इसलिए इस एनाकोंडा का इलाज करना होगा। एनाकोंडा ने देश की संसद, सुप्रीम कोर्ट, चुनाव आयोग और यहां तक कि सरकार को भी निगल लिया। इस बीच एनाकोंडा ने देश के उपराष्ट्रपति को भी निगलकर पचा लिया है। इसलिए यह एनाकोंडा एक दुर्लभ प्रजाति है। मादा एनाकोंडा आकार में बहुत बड़ी होती है और हर साल ५०-६० बच्चों को जन्म देती है। अब इसे सच मान लेना चाहिए, क्योंकि मौजूदा मतदाता सूची में मादा एनाकोंडा द्वारा जन्मे अनगिनत पिल्ले हर जगह दिखाई दे रहे हैं।
एक-एक बिल में
मादा ने ५०-६० पिल्लों को जन्म दिया और उनके नाम मतदाता सूची में दर्ज करा दिए। यह हुनर ​​सिर्फ एनाकोंडा ही हासिल कर सकता है। इस एनाकोंडा की लंबाई और शिकार निगलने की ताकत भयावह वाली है। एनाकोंडा भले ही इंसानों को न खाए, लेकिन यह एनाकोंडा एक साथ कई सांसदों, विधायकों और राजनीतिक दलों को भी निगल जाता है! इससे देश में डर का माहौल बन गया है। भाजपा वाले ऐसे ही एनाकोंडा को वीरमाता जीजाबाई पार्क में लाने वाले हैं। एनाकोंडा के बड़े पिल्ला ‘मिंधे’ दिल्ली के एनाकोंडा के बारे में बयान देने पर बहुत गुस्सा गये। अपना फन और और पूंछ पटकने लगे। उसकी तकलीफ को समझा जा सकता है। मिंधे एनाकोंडा की एक छोटी नस्ल है और इन्हें पैसों से भरे ट्रक ही निगलने की आदत है। इस एनाकोंडा के फन के नीचे दाढ़ी है। यह एक नई विशेषता है। मिंधे नाम का यह एनाकोंडा पैसों की थैलियों, लाचारी और गद्दारी पर ही गुजारा करता है। लेकिन असली मजाक तो ये है कि दिल्ली का एनाकोंडा अपने शिकार को कसकर लपेट लेता है, उसका दम घोंट देता है और फिर उसे निगल जाता है। इसलिए मिंधे एनाकोंडा को सावधान रहना चाहिए। मिंधे की सांसें इन दिनों घुटती हुई लग रही हैं। क्योंकि इस एनाकोंडा ने उसे कसकर लपेट लिया है। एनाकोंडा कोई भयंकर सांप नहीं, एक राक्षस है। भाजपा के राक्षसगण होने के चलते वे रानी के बाग यानी वीरमाता जीजाबाई उद्यान में एनाकोंडा ला रहे हैं और सत्ताधारी मंत्रिमंडल के सांपों का प्रदर्शन करने वाले हैं। इसमें कोई शक नहीं कि इसे देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ेगी।

अन्य समाचार