मुख्यपृष्ठसमाचारआदिवासी क्षेत्र मोखाड़ा में विद्यार्थियों को शिक्षा सामग्री वितरित

आदिवासी क्षेत्र मोखाड़ा में विद्यार्थियों को शिक्षा सामग्री वितरित

रवीन्द्र मिश्रा / मुंबई

मुंबई की शैक्षणिक एवं सामाजिक संस्था रामलाल बगाडिया चैरिटेबल ट्रस्ट एवं श्याम सत्संग परिवार द्वारा मोखाड़ा के आदिवासी विद्यालयों में शिक्षारत विद्यार्थियों को विविध शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई। जूचंद्र के शिव छत्रपति समाज सेवा मंडल के सहयोग से मोखाड़ा तालुका के आदिवासी विद्यालयों मोहांडा, पोशेरा,वाशाला, राजेश्री शाहू महाराज आश्रमशाला,आडोसी,खोडाला आदि विद्यालयों के कुल 731 विद्यार्थियों को शिक्षा सामग्री वितरित किया गया।बगाडिया ट्रस्ट के सेवक रामसिंह ने विद्यार्थियों को स्कूल बैग, नोटबुक,पेन कंपास बाक्स तथा खाद्य पदार्थ देकर उन्हें सम्मानित किया। इसी तरह रयत शिक्षा संस्था सातारा रायगड विभाग समन्वय समिति के सदस्य पुरुषोत्तम पाटिल ने विद्यालयों में स्पीकर भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर किरण म्हात्रे, मेघनाथ पाटिल, धर्माजी म्हात्रे, विद्याधर भोईर, मोन्हाणा स्कूल के कमेटी। सदस्य अशोक पाटिल, श्री कडू विद्यालय के प्राचार्य सोनावने, मुख्याध्यापक भोसले, भामरे सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

अन्य समाचार