मुख्यपृष्ठनए समाचारलोहगड मर्डर; पुलिस के हाथ लगा २ घंटे का ‘जापानी वीडियो!’

लोहगड मर्डर; पुलिस के हाथ लगा २ घंटे का ‘जापानी वीडियो!’

-सिया-चेतन के खिलाफ मिला सबसे बड़ा सुराग

सामना संवाददाता / मुंबई

पुणे के लोहगड किले पर केतन अग्रवाल हत्या मामले में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। जांच में २ घंटे का ‘जापानी वीडियो’ और एक कॉन्ट्रैक्ट किलर से जुड़े तथ्य सामने आए हैं। पुलिस का दावा है कि यही अब मुख्य आरोपी सिया गोयल और उसके बॉयप्रâेंड चेतन चौधरी के खिलाफ सबसे बड़ा सबूत बनेंगे। पुलिस के मुताबिक, जापानी वीडियो देखकर आरोपी ने अपने बचाव के तरीके अपनाए थे।
जांच के अनुसार, सिया और चेतन ने शुरू में केतन को ‘स्लो पॉइजन’ देकर मारने या उसे अपंग करने की साजिश रची थी। प्लान फेल होने के बाद दोनों ने कॉन्ट्रैक्ट किलर की तलाश की। आरोप है कि दोनों एक बार किलर से वैâफे में मिले भी और केतन की जानकारी उसे दी। शुरू में किलर तैयार हो गया था, लेकिन बाद में पीछे हट गया। पुलिस को शक है कि अब वही व्यक्ति इस मामले में मुख्य गवाह बनेगा। पुलिस ने संबंधित वैâफे और होटल का सीसीटीवी फुटेज भी जब्त कर लिया है।

ऐसे रची साजिश
जांच में सामने आया कि मार्च २०२५ में इसी जगह एक २१ साल के लॉ स्टूडेंट की मौत को सुसाइड दर्ज किया गया था। यह खबर पढ़ने के बाद ही सिया और चेतन ने केतन को मारने की योजना बनाई। केतन को ट्रेकिंग का शौक था इसलिए उसे लोहगड ले जाना आसान था। यह इलाका सुनसान है और यहां सीसीटीवी भी नहीं है।
कोर्ट में सुनवाई
मामले में मुख्य संदिग्ध सिया गोयल और चेतन चौधरी की ज्यूडिशियल कस्टडी १४ दिन बढ़ा दी गई है। १६ जुलाई को वडगांव मावल कोर्ट में वीडियो कॉन्प्रâेंसिंग के जरिए सुनवाई हुई और कोर्ट ने दोनों को १४ दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
वीडियो से सीखी ‘तकनीक’
सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तारी के बाद पूछताछ से बचने के लिए सिया और चेतन ने २ घंटे का जापानी वीडियो देखा था। इस वीडियो में पूछताछ के दौरान शांत रहने और सवालों के जवाब देने के तरीके बताए गए थे। पुलिस ने दोनों की वेब हिस्ट्री से इन वीडियो के लिंक भी जब्त किए हैं।

अन्य समाचार