मुख्यपृष्ठअपराधसिर्फ एक अक्षर बदला और उड़ गए १०.४५ लाख रुपए!

सिर्फ एक अक्षर बदला और उड़ गए १०.४५ लाख रुपए!

– ‘डॉट कॉम’ को ‘डॉट कैम’ बनाकर ठगों ने पुणे की कंपनी को लगाया चूना
– दुबई के खाते में पहुंची रकम

सामना संवाददाता / पुणे

साइबर ठगों ने इस बार धोखाधड़ी का ऐसा तरीका अपनाया कि पुलिस अधिकारी भी हैरान रह गए। जालसाजों ने ईमेल पते में केवल एक अक्षर बदलकर पुणे की एक इंजीनियरिंग कंपनी से १० लाख ४५ हजार रुपए दुबई के बैंक खाते में ट्रांसफर करवा लिए। कंपनी को कई सप्ताह बाद ठगी का पता चला।
हांडेवाड़ी रोड स्थित पीड़ित कंपनी पॉलीमर उत्पाद बनाती है और चीन की एक कंपनी से कच्चा माल मंगाती है। ऑर्डर और भुगतान से संबंधित बातचीत दोनों कंपनियों के बीच ईमेल से होती थी। इसी पत्राचार पर नजर रख रहे ठगों ने चीनी सप्लायर के असली ईमेल से मिलता-जुलता फर्जी ईमेल पता तैयार किया।
ठगों ने ईमेल के आखिर में लिखे ‘डॉट कॉम’ में ‘ओ’ की जगह ‘ए’ कर उसे ‘डॉट वैâम’ बना दिया। फर्जी ईमेल में बताया गया कि सप्लायर कंपनी के नियमित बैंक खाते का ऑडिट चल रहा है, इसलिए इस बार भुगतान दुबई के दूसरे खाते में भेजा जाए।
ईमेल को असली समझकर २५ वर्षीय अकाउंट्स एक्जीक्यूटिव ने बिना फोन या किसी अन्य माध्यम से पुष्टि किए १०.४५ लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए। ठगी का पर्दाफाश तब हुआ, जब असली चीनी कंपनी ने भुगतान नहीं मिलने की शिकायत की।
ठगी का मैन-इन-द-मिडल हमला
कालेपडल पुलिस ने मामला दर्ज कर बैंक खातों और ईमेल के तकनीकी विवरण की जांच शुरू कर दी है। इस तरह की साइबर ठगी को ‘बिजनेस ईमेल कॉम्प्रोमाइज’ या ‘मैन-इन-द-मिडल’ हमला कहा जाता है। विशेषज्ञों ने बैंक खाता बदलने वाले किसी भी ईमेल की स्वतंत्र रूप से पुष्टि करने की सलाह दी है।

अन्य समाचार