मुख्यपृष्ठसमाचारकच्ची दीवार ढहने से बुजुर्ग महिला की मौत

कच्ची दीवार ढहने से बुजुर्ग महिला की मौत

राजेश सरकार / प्रयागराज

औद्योगिक क्षेत्र थाना के मुंगारी गांव में बीती रात कच्ची दीवार ढहने से कमरे में सो रही एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि उसके दो नाती मलबे में दबकर घायल हो गए। घटना से घर में कोहराम मच गया। शोर सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हुए और मलबे में दबे लोगों को निकाल कर समीप के एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां इलाज के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत हो गई और बच्चों का इलाज चल रहा है। औद्योगिक थाना क्षेत्र के मुंगारी गांव के कोहराना बस्ती में 60 वर्षीय गीता देवी पत्नी कन्हैया लाल और उसके दो नाती यश पुत्र रंजय व शुभम पुत्र संजय सो रहे थे। देर रात मकान की कच्ची दीवार ढह गई, जिससे उसमें सो रहे सभी लोग मलबे में दब गए। घटना से चीख पुकार होने लगी। शोर सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र होकर मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला और समीप के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां गंभीर रूप से घायल गीता देवी की इलाज के दौरान मौत हो गई। उनकी मौत की खबर सुनकर गांव में कोहराम मच गया। उनके दोनों नातियों का अभी भी अस्पताल में है। घटना की जानकारी पुलिस को शुक्रवार की सुबह दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। एसओ औद्योगिक क्षेत्र विपिन कुमार पाल का कहना है कि लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी थी। सुबह जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर गई थी। बुजुर्ग महिला की मौत हो चुकी है और उसके दोनों नाती का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। वे खतरे से बाहर बताए जाते हैं।

अन्य समाचार