अनिल मिश्र / पटना
उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के कैसरगंज से पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह आज बिहार प्रदेश के एक दिवसीय दौरे पर रहे।यहां भोजपुर के संदेश विधानसभा पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। उसके बाद जनसभा को संबोधित करने के बाद रोहतास जिले के दिनारा विधानसभा में भी आयोजित भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को हेलीकॉप्टर के माध्यम से संबोधित करने के लिए जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में मौसम खराब होने के कारण बृजभूषण शरण सिंह को खेत में ही अपने हेलीकॉप्टर की लैंडिंग करनी पड़ी है। इस बीच हेलीकॉप्टर के पायलट की सूझबूझ से बृजभूषण शरण सिंह सुरक्षित बच गए। अफवाहों को लेकर खुद बृजभूषण शरण सिंह ने एक बयान जारी किया और उन्होंने जानकारी दी है कि वह संदेश विधानसभा से सभा को संबोधित करके दिनारा विधानसभा हेलीकॉप्टर से निकले थे।इसी बीच रास्ते में मौसम खराब होने के कारण धान की खेत में ही हेलीकॉप्टर की लैंडिंग करनी पड़ी और वह पूरी तरीके से सुरक्षित हैं। इस बाबत बृजभूषण शरण सिंह ने अपने समर्थकों को यह भी जानकारी दी है कि अब वह हेलीकॉप्टर के बजाए चारपहिया वाहन से पटना जा रहे हैं।
