सामना संवाददाता/सुल्तानपुर
जिले के मानिंद वकील व समाजसेवी बाबू धनञ्जय सिंह की ८६वीं जयंती गुरुवार को ‘प्रेरणा दिवस’ के रूप में मनाई गई। उनके नाम पर स्थापित धनंजय सिंह मेमोरियल जूनियर हाई स्कूल परिसर में हवन-पूजन व विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
क्षत्रिय शिक्षा समिति से संचालित राणाप्रताप पीजी कालेज , राणाप्रताप विधि महाविद्यालय, एमजीएस इंटरमीडिएट कालेज व धनञ्जय सिंह मेमोरियल जूनियर हाई स्कूल के प्रबंधन ने प्रेरणा पुरुष के रूप में उन्हें याद किया। स्व.सिंह जिले के मानिंद वकील के साथ-साथ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रहे थे। वे क्षत्रिया समिति के संस्थापकों में से एक थे। जयंती समारोह में क्षत्रिय शिक्षा समिति के अध्यक्ष उनके बेटे एडवोकेट संजय सिंह पूर्व बार अध्यक्ष व समिति उपाध्यक्ष शुभ नारायण सिंह, मंत्री एवं प्रबंधक , रमेश सिंह टिन्नू, राणाप्रताप कॉलेज के प्रबंधक बालचंद्र सिंह, प्राचार्य प्रो डीके त्रिपाठी, एमजीएस इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रबंधक प्रो. विनोद सिंह, प्रधानाचार्य महेश सिंह, श्री धनन्जय सिंह मेमोरियल जूनियर हाई स्कूल की प्रिंसिपल नीलम सिंह, प्रबंध समिति के सदस्यगण, जनपद के गणमान्य जन, चारों कॉलेज के शिक्षक एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
