मुख्यपृष्ठखेलइंग्लैंड के संकटमोचक ब्रूक और स्मिथ!

इंग्लैंड के संकटमोचक ब्रूक और स्मिथ!

इंग्लैंड के एजबेस्टन में चल रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन जेमी स्मिथ और हैरी ब्रूक ने धमाल मचा दिया। दोनों ने छठे या उससे निचले विकेट के लिए ३०० प्लस रनों की साझेदारी निभाकर बड़ा रिकॉर्ड बना लिया। बता दें कि तीसरे दिन का खेल ७७/३ के स्कोर से शुरू हुआ था। इससे पहले भारत ने पहली पारी में ५८७ रन बनाए। तीसरे दिन इंग्लैंड की शुरुआत झटके के साथ हुई। मोहम्मद सिराज ने दूसरे ओवर में ही इंग्लैंड को लगातार दो झटके दिए। पहले उन्होंने जो रूट (२२) को पंत के हाथों वैâच कराया। इसके बाद कप्तान बेन स्टोक्स को भी पवेलियन की राह दिखाई। ८४ के स्कोर पर पांच विकेट खो चुकी इंग्लैंड के लिए हैरी ब्रूक और जेमी स्मिथ संकटमोचक साबित हुए। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए ३०० से ज्यादा रनों की साझेदारी हुई। स्मिथ ने ८० गेंदों में अपना शतक पूरा किया, जबकि ब्रूक ने १३७ गेंदों में अपने करियर का नौवां टेस्ट शतक पूरा किया। स्मिथ और ब्रूक भारतीय गेंदबाजों के लिए मुसीबत बने। दोनों के बीच ३०० प्लस रनों की साझेदारी हुई। कल का खेल समाप्त होने तक ब्रूक कुल १५८ रन बनाकर आउट हुए, जबकि स्मिथ ने १८४ रन बनाकर नॉटआउट रहे। भारत के खिलाफ इंग्लैंड की छठे या उससे निचले विकेट के लिए यह पहली ३०० रनों की साझेदारी है।

अन्य समाचार