मुख्यपृष्ठनए समाचारप्रकृति हमारी धरोहर की थीम पर राजर्षि टंडन महाविद्यालय में मनाया गया...

प्रकृति हमारी धरोहर की थीम पर राजर्षि टंडन महाविद्यालय में मनाया गया पर्यावरण दिवस

राजेश सरकार / प्रयागराज

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजर्षि टंडन महिला महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई (055) की ओर से “पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता” विषयक पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं सतत विकास के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अजय प्रकाश खरे के निर्देशन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें रासेयो की स्वयं सेविकाओं ने सहभागिता करते हुए पर्यावरण संरक्षण से संबंधित आकर्षक पोस्टर एवं प्रेरणादायक स्लोगन प्रस्तुत किए। इस अवसर पर वृक्षारोपण, जल संरक्षण तथा प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण का संदेश दिया गया। छात्राओं ने प्रकृति संरक्षण एवं स्वच्छ पर्यावरण बनाए रखने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षिका प्रो. नीलिमा सिंह, राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रियंका शर्मा, शोधार्थी देवेंद्र जायसवाल, महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी तथा छात्राओं की उपस्थिति रही। “प्रकृति का धरोहर के तौर पर संरक्षण हमारा कर्तव्य” एवं हरित भविष्य के निर्माण का संदेश देते हुए कार्यक्रम का समापन हुआ।

अन्य समाचार