मुख्यपृष्ठनए समाचारनेता प्रतिपक्ष के रूप में दानवे सभी को याद रहेंगे!..विधान परिषद में...

नेता प्रतिपक्ष के रूप में दानवे सभी को याद रहेंगे!..विधान परिषद में अंबादास दानवे की हुई विदाई…शिवसेनापक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे ने दी शुभेच्छा

सामना संवाददाता / मुंबई

विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे का छह वर्षों का कार्यकाल अगस्त में समाप्त हो रहा है। इस पृष्ठभूमि में मानसून सत्र के दौरान कल उन्हें सदन में औपचारिक विदाई दी गई। इस अवसर पर शिवसेनापक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि पद आते-जाते रहते हैं, लेकिन लोगों के मन में आपकी छवि वैâसी बनती है, वही आपके जीवन का सार होता है। चाहे आंदोलन हो या अन्य कुछ, ये हमेशा रचनात्मक दृष्टिकोण से काम करते हैं। अंबादास दानवे इस सदन के एक उत्कृष्ट नेता प्रतिपक्ष के रूप में सभी को याद रहेंगे। वे किसानों और आम जनता के लिए हमेशा दौड़े हैं। उन्होंने कभी पद की मांग नहीं की और न ही उसे बनाए रखने के लिए मेरे पास आए। ऐसे निस्वार्थ कार्यकर्ता, जनता के प्रति प्रेम और निष्ठा के कारण, ऊंचाई प्राप्त करते हैं।
इस अवसर पर सभापति राम शिंदे, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, दोनों उप मुख्यमंत्री, शिवसेनापक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे, शिवसेना नेता अनिल परब समेत कई सदस्यों ने उनके राजनीतिक सफर और संघर्षमय यात्रा की सराहना की। इस मौके पर दानवे ने कहा कि पक्ष द्वारा दी गई जिम्मेदारी मैंने पूरी तरह निभाई है। यह पूर्णविराम नहीं, बल्कि केवल अल्पविराम है। मैं फिर से इस सदन में लौटूंगा। उन्होंने सदन के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
‘मैं कार्यकर्ता हूं, शिवसैनिक हूं!’
इस अवसर पर अंबादास दानवे ने कहा कि मैं एक कार्यकर्ता हूं, एक शिवसैनिक हूं। शिवसेनापक्षप्रमुख के कारण मुझे यह अवसर मिला। मैं पिछले ३० वर्षों से शिवसेना का कार्य कर रहा हूं। मैंने शिवसेनाप्रमुख के विचारों के अनुसार कार्य किया है। एक बार शिवसेनाप्रमुख ने मुझसे कहा था कि मेरे लिए मत काम करो, अगर मैं कल शिवसेना छोड़ दूं, तो…इसलिए शिवसेना के लिए काम करो। यह सलाह हिंदूहृदयसम्राट शिवसेनाप्रमुख बालासाहेब ठाकरे ने दी थी। मेरे लिए बालासाहेब ठाकरे के हिंदुत्व का विचार ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि विपक्ष नेता के रूप में मैं आक्रामक रहा, लेकिन कभी भी उग्र या अशिष्ट नहीं हुआ। सामने चाहे मंत्री हों या मुख्यमंत्री, नेता विपक्ष के रूप में मैंने अपनी जिम्मेदारी निभाई।

अन्य समाचार