मुख्यपृष्ठनए समाचारझारखंड प्रदेश के सरकारी अस्पताल में मरीजों का शोषण! ...हालत गंभीर बता...

झारखंड प्रदेश के सरकारी अस्पताल में मरीजों का शोषण! …हालत गंभीर बता कर भेजते हैं निजी अस्पताल

अनिल मिश्र/रांची

झारखंड प्रदेश में एक बार फिर सरकारी अस्पताल की जिम्मेदारी से खिलवाड़ और गरीब मरीजों के साथ अन्याय सामने आया है।इस संबंध में आजसू पार्टी के गोला इकाई ने गोला थाने में एक लिखित आवेदन देकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग किया है। इस संबंध में आवेदन बताया गया है कि
मोनिका कुमारी, ग्राम लिपिया निवासी, को प्रसव पीड़ा होने पर 27 जून 2025 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला में भर्ती कराया गया था। इसके बाद इलाज कर रहीं चिकित्सक डॉ. अपराजिता कुमारी ने रात लगभग 11 बजे मरीज के पति को बहकाकर कहा कि “बच्चा गंभीर है, तुरंत ऑपरेशन जरूरी है” और उसे निजी अस्पताल भेजने की सलाह दी। उसके मरीज को गोला नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि डॉ.अपराजिता कुमारी ने वहीं सामान्य प्रसव कराया। इसी को ध्यान रखते हुए आजसू ने पूछा है कि क्या यह सरकारी सेवा का दुरुपयोग और गरीबों के साथ धोखा नहीं है? इस प्रकरण को लेकर गोला प्रखंड संयोजक युवा आजसू विशु रजवार के नेतृत्व में आज थाना गोला में आवेदन देकर इस मामले की उचित जांच और डॉ. अपराजिता कुमारी पर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। वहीं सीसीटीवी फुटेज भी संरक्षित किया गया है, जो घटना की पुष्टि करता है।

इस मौके पर छात्र संघ अध्यक्ष राहुल कुशवाहा, अरुण दांगी, नीरज नायक, दीपक महतो, रूपेश महतो, राजेश कुमार महतो, विजय कांलादी, भानु रजवार समेत अन्य लोग मौजूद रहे। वहीं इन लोगों ने इस मामले में कहा कि गरीबों की स्वास्थ्य सेवा के नाम पर हो रहे इस प्रकार के शोषण को अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम सभी इस लड़ाई में पीड़ित परिवार के साथ हैं।

अन्य समाचार