मुख्यपृष्ठनए समाचारलखनऊ से सटे बाराबंकी की पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, दो की मौत,...

लखनऊ से सटे बाराबंकी की पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, दो की मौत, तीन गंभीर

मनोज श्रीवास्तव/लखनऊ

दिल्ली में हुये विस्फोट के बाद देश में एक दहशत का माहौल है। अधिकतर लोग डरे व ससंकित रहते हैं। इसी बीच राजधानी लखनऊ से सटे बाराबंकी के टिकैतनगर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार दोपहर बाद एक पटाखा फैक्टरी में विस्फोट हो गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। विस्फोट के बाद फैक्टरी से उठे धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दे रहा था।सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि फैक्टरी के पास पटाखे बनाने का लाइसेंस था लेकिन प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि अंदर कुछ ऐसी गतिविधि चल रही थी जिससे विस्फोट हुआ। फिलहाल मलबा हटाने और अंदर फंसे लोगों की तलाश का कार्य जारी है। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है और फोरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया गया है। तीन लोगों की हालत गंभीर है उन्हें अस्पताल भेजा गया है। एक बार विस्फोट हुआ तो उसके बाद पटाखे दगते रहे।

हाई अलर्ट पर चल रहे उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सटे बाराबंकी की घटना ने राज्य सरकार की सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्न खड़ा कर दिया है।

समाचार लिखने तक मरने वाले व घायलों का नाम व पहचान की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां पर कई दिनों से आने-जाने वालों की संख्या ज्यादा हो गयी थी।इस लिये केवल वहां के मजदूर मरे हों ऐसा कम संभव है। आते-जाते पुलिस के लोग भी वहां रुकते थे। फिलहाल इस विस्फोट के बाद हर कोई हैरान है।स्थानीय लोग पुलिस और प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं।

अन्य समाचार

12वीं फेल