-सीमा श्रीवास्तव
सेलेब्रिटी का जीवन भी दिलचस्प होता है। किसीको किसीके साथ देखा नहीं कि अफवाहों का बाजार गरम हो जाता है। हां, कुछ किस्से हकीकत भी होते हैं इसीलिए तो फॉर्मूला वन के स्टार लांडो नारिस ने अभिनेत्री वालिस डे के साथ रोमांस की अफवाहों को जन्म दे दिया है। दोनों को मोनाको ग्रां प्री के बाद एक नाइट आउट में एक-दूसरे के करीब देखा गया और चर्चाएं होने लगीं। २६ वर्षीय फॉर्मूला वन के चैंपियन, जो फरवरी में अपनी गर्लफ्रेंड मार्गरीडा कॉर्सेरो, से अलग हुए थे, ने अफवाहों को तेज कर दिया है। दरअसल, कुछ ही दिन पहले उन्हें एक खूबसूरत महिला के साथ पार्टी में देखा गया। नाम है वॉलिस, जो हॉलीओक्स में मशहूर हुईं थी को लांडो के साथ हंसीमजाक करते देखा गया। ये जोड़ी ऐसी लग रही थी जैसे उनकी नजरें केवल एक-दूसरे पर ही हों और पैंâस उम्मीद कर रहे थे कि शायद उनके बीच कोई रोमांस हो। वीडियो पर एक पैâन ने कमेंट किया: ‘वे बहुत करीब लग रहे हैं!’ दूसरे ने जोड़ा: ‘शाबाश लैंडो बेटा!’ वालिस हॉलीवुड के लिए हॉलीओक्स बदलने के बाद फास्ट लेन में जिंदगी का आनंद ले रही हैं। अभिनेत्री ने बैटवुमन और नेटफ्लिक्स की सेक्स/लाइफ में भूमिकाएं निभाईं हैं। इस बीच, लैंडो के लिए सोशल सीन में यह व्यस्त हफ्ता रहा, जो निश्चित रूप से अपनी मार्गारिडा से अलग होने के बाद सिंगल आदमी की जिंदगी का आनंद ले रहे हैं।
लोपेज की फेंटेसी या शौक?
अभिनेत्री, गायिका जेनिफर लोपेज की उम्र भले ही हो गई हो मगर उसके शौक आज भी जवान है। अब यह उसकी फेंटेसी है या शौक, जो हो मगर वो अपनी लाइफ के बारे में बिंदास बात करती है। लोपेज ने खुलासा किया है कि वह हॉलीवुड के कुछ सितारों के साथ सोना चाहती हैं। है न चौंकाने वाली बात। मगर लोपेज के लिए यह मामूली बात है। ५४ वर्षीय अभिनेत्री ने अपने को-स्टार ब्रेट गोल्डस्टीन के साथ एक ताजे हॉट इंटरव्यू में बताया कि वह किन लोगों के लिए चाहत महसूस करती हैं। ९० के दशक की क्वेंटिन टारनटीनो मूवी ट्रू रोमांस का जिक्र आया और लोपेज ने अपने जवाब में कोई देर नहीं लगाई। ‘इस फिल्म में ऐसे कई शरारती किरदार हैं,’ उसने कहा। क्रिश्चियन स्लेटर, वैल किल्मर पैट्रिशिया अरक्वेट डेनिस हॉप्पर, उनके पिता क्रिस्टोफर वॉकेन फिर ब्रैड पिट और जेम्स गैंडोल्फिनी, गैरी ऑल्डमैन, मैं किसीके साथ भी सेक्स कर लेती जो मेरे डार्क साइड के बारे में बहुत कुछ कहता है। ये सब इस फिल्म में हैं और बड़े ही मजेदार हैं। वैसे लोपेज के जीवन में भी कई सारे लव अफेयर रहे हैं। इनमें ओजानी नोआ, शॉन कॉम्ब्स, क्रिस जड, बेन एफ्लेक जैसे कई नाम हैं। मार्क एंथनी बेन एफ्लेक के साथ दिल टूटने के बाद, लोपेज ने अपने लंबे समय के दोस्त, गायक मार्क एंथनी के साथ रिश्ता शुरू किया और खत्म भी हो गया। अब भले ही उसकी फेंटेसी हो या ये सब शौक जो हो मगर लोपेज आज भी रोमांटिक बनी हुई है।
