मुख्यपृष्ठनए समाचारफडणवीस की पुलिस बनी ड्रग्स तस्कर!

फडणवीस की पुलिस बनी ड्रग्स तस्कर!

-खाकी पर लगा नशे के धंधे का दाग
-नशे का सौदागर पुलिस कांस्टेबल गिरफ्तार âर!
सामना संवाददाता / मुंबई
मुंबई और आसपास के इलाकों में नशे के कारोबार पर लगाम लगाने की जिम्मेदारी पुलिस की है, लेकिन जब पुलिसकर्मी पर ही ड्रग्स बेचने का आरोप लगे, तो कानून-व्यवस्था पर सवाल उठना स्वाभाविक है। ताजा मामला मीरा-भायंदर का है, जहां मादक पदार्थों की बिक्री के आरोप में एक पुलिस हवलदार को उसके साथी के साथ गिरफ्तार किया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, मीरा-भायंदर, वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय में तैनात हवलदार प्रकाश पवार और उसके साथी अखिलेश कुमार को भायंदर-पूर्व के गोल्डन नेस्ट इलाके में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके पास से ९.२ ग्राम एमडी ड्रग्स, नकदी, दोपहिया वाहन और मोबाइल फोन समेत लगभग १.३२ लाख रुपए का सामान जब्त किया। दोनों आरोपियों को अदालत ने पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेजा। जांच की जा रही है कि ड्रग्स कहां से लाए गए थे और इस नेटवर्क में अन्य लोग शामिल हैं या नहीं।
पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले
अगस्त महीने में मालवानी में ड्रग्स की खरीद फरोख्त करते हुए एक सेवारत पुलिस कांस्टेबल को रंगे हाथों पकड़ा गया था। आरोपी की पहचान किरण इंदुलकर के रूप में हुई ,जो जोगेश्वरी पुलिस स्टेशन में कार्यरत था। आरोप के मुताबिक इंदुलकर उक्त स्थान पर पहुंचा और ५० ग्राम एमडी (मेफेड्रोन) खरीदने के लिए १५,००० रुपए नकद दिए। नयानगर पुलिस स्टेशन के एक पुलिस कर्मचारी से खेत में ड्रग्स बनाने की पैâक्टरी जुड़े होने का मामला भी सामने आया था।

 

अन्य समाचार