मुख्यपृष्ठखेलटीम से विदाई?

टीम से विदाई?

विराट कोहली ने ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में लगातार दूसरे मैच में जीरो पर आउट होने का सामना किया। सातवें ओवर की पांचवीं गेंद पर जेवियर बार्टलेट ने कोहली को एलबीडब्‍लू कर दिया और वह केवल चार गेंदों का सामना कर पाए। पिछले मैच में भी वह आठ गेंदों में डक हो गए थे। हालांकि, इस बार भी उन्हें पवेलियन लौटते हुए प्रशंसकों से तालियां मिलीं। कोहली ने अपने ग्लव्स उतारकर हाथ उठाकर उनका आभार व्यक्त किया, लेकिन इस रिएक्शन के बाद सोशल मीडिया पर उनके भविष्य को लेकर सवाल उठने लगे। कुछ पैंâस मान रहे हैं कि यह कोहली का आखिरी इंटरनेशनल मैच हो सकता है। वहीं, कुछ पैंâस उनका धन्यवाद कर रहे हैं, जो उनके शानदार करियर की यादें संजो रहे हैं।

अन्य समाचार