मुख्यपृष्ठस्तंभबेबी डॉल को दुग्धपान

बेबी डॉल को दुग्धपान

सीमा श्रीवास्तव

सिंगल मदर के लिए अभिनेत्री एमिली रताजकोव्स्की ने न केवल एक दमदार लेख लिखा बल्कि फोटो शूट कराकर उनकी हौसला अफजाई भी की। हालांकि, इस फोटोशूट में उसने बेबी डॉल का इस्तमाल किया जिसे वो दुग्धपान करा रही है। जी हां, न्यूयॉर्क मैगजीन के फोटोशूट के दौरान ली गई कुछ बेहद सेक्सी तस्वीरें एमिली ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। ३५ वर्षीय इस मॉडल और अभिनेत्री ने सिंगल मां के रूप में सेक्स और डेटिंग के बारे में एक आलेख लिखा था, इसीके लिए उसने कुछ तस्वीरें भी खिंचवाई जिसमें स्तनपान कराने का नाटक करते हुए उसने एक गुड़िया को पकड़ा हुआ था। लेख के एक भाग में एमिली ने इस बारे में लिखा कि कैसे पहले उसे लगता था कि उसे एक ‘अच्छी लड़की’ बनना होगा, लेकिन अब वह खुद को पहले से कहीं ज्यादा सहज महसूस करती है। उस स्टार ने आगे कहा: ‘अपनी शादी तोड़ने का मकसद किसी का ध्यान या स्वीकृति पाना नहीं था। बल्कि इसके बिल्कुल विपरीत था। यह एक कठिन फैसला था, जिसमें बहुत दर्द और भारी कीमत चुकानी पड़ी।’ उसने लिखा, एक अकेली मां बनने से लोगों का मेरे प्रति नजरिया बदल गया, ठीक वैसे ही जैसा मुझे डर था। लेकिन इसने मुझे आखिरकार खुद को देखने का मौका भी दिया। मुझे छोड़ा नहीं गया था; मैंने खुद छोड़ा था। तब मुझे एहसास हुआ कि छोड़ने की क्षमता, ‘न’ कहने की क्षमता ही तलाक के माध्यम से प्राप्त एकमात्र वास्तविक महाशक्ति थी। मैं बहादुर थी। सचमुच, बहुत बहादुर।’ एमिली और उसके पूर्व पति निर्माता सेबेस्टियन बेयर-मैक्लार्ड का २०२२ में तलाक हो गया था।
उम्र को दी मात, बुढ़ापे में मॉडलिंग
एलिजाबेथ हर्ली को जानते हो? हॉलीवुड हीरोइन। जिसकी जवानी में लोग उसके दीवाने थे। आज वो ६१ साल की है और ऐसा नहीं कि उसके जलवे खत्म हो गए हैं। अपनी उम्र को मात देते हुए उसने जवान लड़कियों को पीछे छोड़ दिया है। क्योंकि उसने ऐसी स्टाइल में मॉडलिंग पोज दिए जिसे देखकर कोई नहीं कह सकता कि हर्ली ६१ साल की है। अपने जन्मदिन के कुछ ही दिनों बाद उसने बिकिनी रेंज के लिए मॉडलिंग करते हुए आकर्षक अंदाज में पोज दिए हैं। इस मशहूर अभिनेत्री ने स्टाइलिश ब्लैक बिकिनी और मैचिंग रैप स्कर्ट में मॉडलिंग की। लिज ने अपने नाम के स्विमवियर ब्रांड की सेंट ट्रोपेज बिकिनी में पोज दिया, ताकि काले रंग के कपड़ों और स्विमिंग कॉस्ट्यूम पर चल रही सेल का विज्ञापन किया जा सके। शरीर को सुडौल आकार देने वाले प्रभाव के लिए इटैलियन लाइक्रा से बना यह बिकिनी सेट १६८ डॉलर (१२५ पाउंड) का है, लेकिन फिलहाल इस पर ३० प्रतिशत की छूट मिल रही है। बेहद आकर्षक और हमेशा की तरह खूबसूरत दिख रही लिज की नवीनतम इंस्टाग्राम तस्वीर उनके ६१वें जन्मदिन को शानदार तरीके से मनाने के बाद आई है। अपने खास दिन के लिए, लिज ने पानी के किनारे खड़े होकर और टाई-डाई किए हुए झंडे को लहराते हुए एक बटर यलो बिकिनी पहनी थी। हर्ली दिवंगत अमेरिकी व्यवसायी स्टीव बिंग की पत्नी है जिसका इकलौता बेटा डेमियन है। डेमियन भी अपनी मां को देखकर आश्चर्यचकित रह जाता है क्योंकि वो आज भी बेहद खूबसूरत दिखती है।

अन्य समाचार