मुख्यपृष्ठनए समाचारलोखंडवाला कॉम्प्लेक्स की इमारत में लगी आग...७३ वर्षीय महिला की झुलसकर मौत!

लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स की इमारत में लगी आग…७३ वर्षीय महिला की झुलसकर मौत!

सामना संवाददाता / मुंबई

अंधेरी के लोखंडवाला में हाई पॉइंट होटल के पास एक रेजिडेंशियल बिल्डिंग में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि एक बुजुर्ग महिला घर से बाहर निकल ही नहीं पाई और आग की लपटों में घिरने से ७३ वर्षीय महिला की झुलसकर मौत हो गई।
मुंबई फायर ब्रिगेड सूत्रों के अनुसार, घटना शनिवार सुबह करीब ११:१५ बजे की है। आग हाई पॉइंट होटल के पास एक सात मंजिला इमारत की दूसरी मंजिल पर एक बंद कमरे में लगी। फायर अधिकारियों ने बताया कि आग दूसरी मंजिल पर कमरा नंबर ४०२ तक ही सीमित थी। अलर्ट मिलने के तुरंत बाद कई फायर-फाइटिंग यूनिट मौके पर भेजी गर्इं और आग पर काबू पाने के लिए तुरंत ऑपरेशन शुरू किया गया। दोपहर १२:०९ बजे तक आग पर काबू पा लिया गया, जिससे यह इमारत के दूसरे हिस्सों में नहीं पैâल पाई। दोपहर २:१० बजे जारी एक ऑफिशियल अपडेट में कन्फर्म किया गया कि आग पूरी तरह बुझ गई है। लेकिन यह घटना एक ७३ साल की महिला के लिए जानलेवा साबित हुई। कूपर हॉस्पिटल के संबंधित असिस्टेंट मेडिकल ऑफिसर से मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़िता जिसकी पहचान हीरू चेतलानी के तौर पर हुई, को मृत घोषित कर दिया गया। आग लगने के सही कारणों का अभी तक पता नहीं चला है। फिलहाल, इसकी जांच चल रही है।

अन्य समाचार