मुख्यपृष्ठनए समाचारनालासोपारा में अलग- अलग तीन जगहों पर लगी आग 

नालासोपारा में अलग- अलग तीन जगहों पर लगी आग 

राधेश्याम सिंह

वसई। नालासोपारा में रविवार को तीन अलग-अलग स्थानों पर आग लगने की घटनाएं सामने आईं, लेकिन वसई–विरार शहर महानगरपालिका के अग्निशमन विभाग की कार्रवाई के चलते तीनों मामलों में बड़ी दुर्घटनाएं टल गईं। विभाग की तेज प्रतिक्रिया, मौके पर पहुंचते ही स्थिति का आकलन और तुरंत बचाव अभियान शुरू किए जाने की प्रशंसा स्थानीय स्तर पर की जा रही है।

पहली घटना नालासोपारा-पश्चिम के निलेगाव स्थित रिलायबल कॉम्प्लेक्स के पास हुई, जहां सुदर्शन जनरल स्टोअर में शॉर्टसर्किट से आग लग गई। रात 1:58 बजे सूचना मिलते ही उप अग्निशमन केंद्र श्रीप्रस्था की टीम मौके पर पहुंची और बिजली आपूर्ति बंद कर, होजरील की सहायता से आग को 3:30 बजे तक पूर्णतः बुझा दिया। मधुकर सोनवणे, सागर परब और निखिल भोईर की त्वरित कार्रवाई से दुकान में आग फैलने से रोका जा सका।

दूसरी और सबसे बड़ी घटना पेल्हार गांव महानगरपालिका ऑफिस के पास स्थित प्लास्टिक कच्चा माल (दाणे) गोदाम में सुबह 4:21 बजे आग लग गईं। मिली सूचना के बाद श्रीप्रस्था केंद्र का वाहन एमएच 48 जे 1173 तुरंत अग्निशमन विभाग अग्निशमन केंद्र आचोले का वॉटर ब्राऊजर व वसई फाटा का फायर इंजन भी तुरंत मौके पर पहुँचा। तीनों टीमों ने संयुक्त रूप से होज लाइन और होज रील की मदद से आग पर काबू पाया।

तीसरी घटना नालासोपारा-पूर्व के आंबेडकर नगर, संतोष भवन में स्थित मशहूर चिकन फ्राय स्टॉल पर हुई। सुबह 4:28 बजे मिली सूचना पर मुख्य अग्निशमन केंद्र आचोले की टीम तत्काल घटनास्थल पहुँची और एक होज लाइन बिछाकर आग को नियंत्रित कर लिया।

अन्य समाचार