रवीन्द्र मिश्रा / मुंबई
देश के स्वतंत्रता सेनानी, भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के नेता, संयुक्त महाराष्ट्र एवं गोवा मुक्ति के आंदोलन कारी गिरणी कामगार के लड़ाकू नेता एवं मुंबई महानगरपालिका में नगरसेवक एवं विरोधी पक्ष नेता एवं लोकप्रिय विधायक स्वर्गीय कामरेड गुलाबराव भाऊराव गणाचार्य का 52वां स्मृति दिवस 20 नवंवर को चिंचपोकली में मनाया जाएगा। कामरेड गुलाबराव मेमोरियल ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं व्यवस्थापकीय संचालक अनिल गणाचार्य से उपलब्ध जानकारी के अनुसार, 20 नवंवर गुरुवार के दिन चिंचपोकली-पश्चिम स्थित कामरेड गुलाबराव गणाचार्य चौक, (आर्थर रोड जंक्शन) पर सुबह 10 बजे श्री गणाचार्य के स्मारक पर उनका अभिवादन किया जाएगा। इस अवसर पर विविध पक्ष के कार्यकर्ता उन्हें अपनी श्रंद्धाजलि एवं आदरांजलि देंगे।
