मुख्यपृष्ठखेलगर्लफ्रेंड ने मारा थप्पड़!

गर्लफ्रेंड ने मारा थप्पड़!

भारत और ऑस्ट्रेलिया छह साल बाद एडिलेड में वनडे मुकाबला खेलने जा रहे हैं। एडिलेड को विराट कोहली का पसंदीदा मैदान माना जाता है, क्योंकि यहां उन्होंने अच्छे रन बनाए हैं। लेकिन एडिलेड में वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी माइकल क्लार्क हैं, जो ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान हैं। क्लार्क ने यहां १६ मैचों में ६२६ रन बनाए हैं और टेस्ट में भी एडिलेड में तीसरे सबसे ज्यादा रन उनके नाम हैं। हालांकि, क्लार्क की निजी जिंदगी में भी एक विवाद हुआ था। दो साल पहले क्वींसलैंड के नूसा में उनकी गर्लप्रâेंड जेड याब्रो ने उन्हें सार्वजनिक रूप से थप्पड़ मारा था। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें जेड ने क्लार्क पर धोखा देने का आरोप लगाया था। क्लार्क ने इस आरोप को नकारा, लेकिन इस घटना के बाद दोनों पर क्वींसलैंड पुलिस ने सार्वजनिक जगह उत्पात मचाने का जुर्माना भी लगाया था।

अन्य समाचार