-प्रेमानंद महाराज से मुलाकात के बाद बदली जिंदगी!
गोविंदा की आने वाली फिल्म ‘रूपा’ को लेकर इन दिनों खूब चर्चा हो रही है। फिल्म में उनके साथ नजर आने वाली नई हीरोइन रानी स्वर्णकार भी सुर्खियों में हैं। खास बात यह है कि रानी की जिंदगी में आध्यात्मिक रंग भी देखने को मिल रहा है। रानी स्वर्णकार की प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की चर्चा ने पैंâस की दिलचस्पी और बढ़ा दी है। इसी बीच उन्होंने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए फिल्म और अपने अनुभवों से जुड़ी बातें साझा की हैं। उनकी बातों ने सोशल मीडिया पर भी हलचल पैदा कर दी है। कहा जा रहा है कि प्रेमानंद महाराज के आशीर्वाद और मार्गदर्शन ने रानी को काफी प्रभावित किया। यही वजह है कि पैंâस इसे उनके लिए किसी नए अध्याय की शुरुआत मान रहे हैं। अब देखने वाली बात होगी कि ‘रूपा’ से रानी स्वर्णकार बॉलीवुड में गोविंदा के साथ अपनी वैâसी छाप छोड़ती हैं।
