मुख्यपृष्ठनए समाचारदादा को आई ‘चाचा’ की याद...तुम्हारे बाप से भी बड़े हैं मेरे...

दादा को आई ‘चाचा’ की याद…तुम्हारे बाप से भी बड़े हैं मेरे काका!.. भाजपा पर बरसे अजीत पवार

सामना संवाददाता / मुंबई

चुनाव प्रचार के आखिरी दिन पुणे की सियासत में दादा को आखिर अपने चाचा शरद पवार की याद आ ही गई। मंच से गरजते हुए अजीत पवार ने न सिर्फ राजनीतिक मर्यादाओं को तोड़ा, बल्कि विरोधियों को सीधी चेतावनी भी दे डाली। उन्होंने कहा कि ‘मैं बड़े काका का भतीजा हूं, मेरे काका तुम्हारे बाप से कहीं बड़े हैं’ जैसे तीखे शब्दों से उन्होंने ताकत का संदेश दिया। इसके साथ ही उन्होंने टैंकर माफिया, ड्रग्स और दादागीरी तोड़ने का खुला एलान कर माहौल और गरमा दिया। इसी के साथ ही भाजपा को सीधे निशाने पर लेते हुए दादा ने साफ कहा कि ‘हम शरीफ हैं, लेकिन मजबूरी में छोड़ेंगे नहीं’, जिससे यह साफ हो गया कि अब यह चुनाव सिर्फ वोटों का नहीं, बल्कि सीधी राजनीतिक जंग में बदल चुका है।
पुणे में प्रचार के आखिरी दिन सियासत पूरी तरह गरमा गई, जब उप मुख्यमंत्री अजीत दादा पवार ने चंदननगर की सभा से भाजपा पर जबरदस्त हमला बोला। मंच से दहाड़ते हुए अजीत पवार ने भाजपा उम्मीदवार को सीधे निशाने पर लिया और ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया, जिसने पूरे चुनावी माहौल में सनसनी पैâला दी।

अन्य समाचार