मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिदहिसर की गरबा नृत्य प्रतियोगिता में हंसाबेन दवे विजयी

दहिसर की गरबा नृत्य प्रतियोगिता में हंसाबेन दवे विजयी

रवीन्द्र मिश्रा / मुंबई

शारदीय नवरात्र के अवसर पर पिपलेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट द्वारा आयोजित गरबा नृत्य प्रतियोगिता में हंसा बेन दवे ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बाजी मारी हैं। दहिसर पूर्व मराठा कालोनी स्थित पिपलेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट द्वारा 15 अक्टूबर की शाम महिलाओं के लिए राजश्री हाल में विशेष गरबा नृत्य का आयोजन किया था। मंदिर के ट्रस्टी रमेश पाण्डेय ने बताया कि महिलाओं के लिए आयोजित विशेष गरबा नृत्य प्रतियोगिता में 100 से भी अधिक महिलाओं ने भाग लिया था। कार्यक्रम का शुभारंभ `दोपहर का सामना’ के वरिष्ठ पत्रकार अनिल पांडेय तथा सामाजिक कार्यकर्ता सुशीलाबेन के द्वारा किया गया। पटेल ने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता में हंसा बेन दवे ने प्रथम अंक पाकर विजयी बनीं, जबकि ज्योति बेन को द्वितीय अंक से ही संतोष करना पड़ा। इसी तरह वेषभूषा तथा सौंदर्य प्रतियोगिता में भाविका टंकारिया प्रथम रहीं। सावित्री सिंह, संगीता उपाध्याय, आभा जायसवाल, चेतना बेन, रेखाबेन तथा ज्योत्स्ना बेन की टीम ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। इस कार्यक्रम की मुख्य आकर्षण 67 वर्षीय वरिष्ठ महिला ज्योति बेन थीं, जो प्रतियोगिता के अंतिम राउंड तक नृत्य कर लोगों को आकर्षित किया। कार्यक्रम के सभी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि के हाथों पुष्प गुच्छ भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में दिलीप शाह, सतीश उपाध्याय तथा संजय यादव की टीम ने अहम भूमिका निभाई।

अन्य समाचार