मुख्यपृष्ठखेलहार्दिक को लेकर KKR ने दे दिया इशारा?

हार्दिक को लेकर KKR ने दे दिया इशारा?

फैंस बोले- ‘कप्तान आ रहा है!’
हार्दिक पांड्या के आईपीएल २०२७ के भविष्य को लेकर सोशल मीडिया पर गॉसिप का बाजार गर्म है। दावा है कि कई टीमें हार्दिक को अपने साथ जोड़ने में दिलचस्पी दिखा रही हैं, लेकिन अब केकेआर से जुड़ी एक पोस्ट ने पैंâस के कान खड़े कर दिए हैं। दरअसल, कोलकाता नाइट राइडर्स ने वरुण चक्रवर्ती का वर्कआउट वीडियो शेयर किया। वीडियो में बैकग्राउंड में हार्दिक पांड्या भी नजर आए और वरुण के साथ मस्ती करते दिखे। बस फिर क्या था, पैंâस ने इसे महज इत्तेफाक मानने से इनकार कर दिया। सोशल मीडिया पर चर्चाएं शुरू हो गईं कि क्या हार्दिक सच में केकेआर में आने वाले हैं? कुछ पैंâस तो उन्हें टीम की कप्तानी तक सौंपने की भविष्यवाणी करने लगे हैं। हालांकि, अभी तक हार्दिक के ट्रेड को लेकर केकेआर या किसी अन्य टीम की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यानी फिलहाल मामला गॉसिप से आगे नहीं बढ़ा है।

अन्य समाचार