मुख्यपृष्ठनए समाचारएलओसी पर हाई अलर्ट ... रची जा रही है खून-खराबे की खतरनाक...

एलओसी पर हाई अलर्ट … रची जा रही है खून-खराबे की खतरनाक साजिश!

एलओसी पर हाई अलर्ट … रची जा रही है खून-खराबे की खतरनाक साजिश!
पाकिस्तान ड्रोन से भेज रहा हिंदुस्थान में हथियार
मसूद अजहर के गढ़ में जैश-लश्कर की बैठक
सामना संवाददाता / नई दिल्ली
भारत-पाकिस्तान सीमा पर हालात एक बार फिर तनावपूर्ण होते नजर आ रहे हैं। एलओसी (लाइन ऑफ कंट्रोल) पर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। खुफिया एजेंसियों के मुताबिक, सीमा पार से खून-खराबे की खतरनाक साजिश रची जा रही है। सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिए हथियार और गोला-बारूद भेजने की कोशिशें तेज हो गई हैं। सुरक्षा बलों ने हाल के दिनों में कई ड्रोन गतिविधियों को नाकाम किया। वहीं दूसरी ओर मसूद अजहर के गढ़ बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा की बैठक हुई है, जिसमें भारत में आतंकी घटनाओं को अंजाम देने की रणनीति पर चर्चा की गई।
सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है और किसी भी साजिश को नाकाम करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। भारतीय सेना जम्मू-कश्मीर में हाई अलर्ट पर है। बॉर्डर इलाके में सेना का सर्च ऑपरेशन चल रहा है। साथ ही यह शक भी जताया जा रहा है कि पाकिस्तान पर ड्रोन से हथियार भेज रहा है। तीन दिन में दूसरी बार पाकिस्तानी ड्रोन की घुसपैठ की कोशिश हुई। सुरक्षाबलों ने पांच संदिग्ध ड्रोन पर फायरिंग की।
विपक्ष का सवाल,
आतंक फिर सिर उठा रहा है
जवाब कब देगी सरकार?
पाकिस्तान के बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा की कथित गुप्त बैठक की खबरों को लेकर विपक्ष ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। विपक्षी दलों का कहना है कि अगर सुरक्षा एजेंसियों के पास पहले से खुफिया जानकारी थी, तो संभावित खतरे को रोकने के लिए ठोस कदम समय रहते क्यों नहीं उठाए गए। विपक्षी नेताओं ने सवाल किया कि बार-बार चेतावनियों और इनपुट्स के बावजूद आतंकी संगठन पाकिस्तान की धरती पर खुलेआम बैठकें वैâसे कर पा रहे हैं।

बहावलपुर से भारत तक आतंक फैलाने की तैयारी?
पाकिस्तान से एक बार फिर भारत की सुरक्षा को लेकर चिंताजनक संकेत सामने आए हैं। खुफिया सूत्रों के मुताबिक, जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष आतंकियों की एक कथित गुप्त बैठक मसूद अजहर के होमटाउन बहावलपुर में हुई। सूत्रों के मुताबिक, बहावलपुर में जो मीटिंग हुई है, इस मीटिंग में लश्कर के टॉप आतंकी हाफिज सईद का बेटा तल्हा सईद, लश्कर का डिप्टी चीफ सैफुल्ला कसूरी और हफीज अब्दुल रऊफ मौजूद था।

अन्य समाचार