रवीन्द्र मिश्रा / मुंबई
अपने घर में अपनों के साथ मिलकर कर तो सभी दीपावली की खुशियां मनाते हैं, लेकिन जो सुकून आश्रम के लोगों के साथ खुशियां बांटने में मिलता है उसका आनंद कुछ और ही होता है। ऐसा ही अनुभव अंधेरी के आशा निकेतन आश्रम में लायंस क्लब के सदस्यों को तब मिला, जब वे दीपावली के दिन उनके साथ मिलकर खुशियां मनाने पहुंचे। लायंस क्लब के एम एफ जे डाक्टर आर जी राव ने बताया कि लायंस क्लब 3231-A3 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नटवर बंका के मार्गदर्शन में लायंस क्लब के सदस्यों की टीम दीपावली का उपहार लेकर अंधेरी वीरा देसाई के आशा निकेतन आश्रम तथा सेंट कैथरिन आश्रम में पहुंच कर वहां रहने वाले लोगों के साथ दीपावली का आनंद उठाया। आश्रम में रहने वाले लोगों को मिठाई तथा अन्य उपहार भेंट किए गए। कार्यक्रम को सफल बनाने में लायन सुनील शाह, लायन विनीता पाटोदिया,लायन सुनील पाटोदिया,लायन विनोद म्हात्रे, हनुमंत भोसले, लायन सुनील अग्रवाल, लायन अजीत जैन, लायन रामास्वामी, लायन दीपक अग्रवाल सामाजिक कार्यकर्ता अजय पेडणेकर तथा श्रृद्धा मोरे आदि ने अहम भूमिका निभाई।
