मुख्यपृष्ठनए समाचारवाह रे डिजिटल इंडिया...वोट पड़े १८ लाख, गिने गए सिर्फ १० लाख!.....

वाह रे डिजिटल इंडिया…वोट पड़े १८ लाख, गिने गए सिर्फ १० लाख!.. पीयूष भइया कैसे जीते?

अरे भइया! चुनाव आयोग का हिसाब-किताब भी गजबे है। मुंबई उत्तर में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल जीत गए, लेकिन अब सवाल उठ रहा है कि आखिर वोटों की गिनती का गणित क्या था? आयोग के आंतरिक अभिलेखों में १८.११ लाख मतदान दर्ज है, जबकि घोषित नतीजे में केवल १०.३३ लाख वोटों की गिनती दिखाई गई। यानी पूरे ७.७८ लाख वोटों का अंतर! अब बताइए, ई वोट गए कहां? कहीं गिनती से पहले ही छुट्टी पर तो नहीं चले गए?
मजे की बात यह है कि यह कोई अकेली सीट का मामला नहीं है। रिपोर्टर्स कलेक्टिव की पड़ताल में महाराष्ट्र, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ५३० लोकसभा एवं विधानसभा सीटों के रिकॉर्ड खंगाले गए। इनमें ५१ सीटों पर मतदान और मतगणना के आंकड़ों में अंतर मिला। १९ सीटों पर तो मतदान करने पहुंचे मतदाताओं की संख्या के सामने शून्य या कोई आंकड़ा ही दर्ज नहीं था। वाह रे डिजिटल इंडिया! मतदाता वोट डालने पहुंचे, लेकिन उनका हिसाब-किताब ही गायब!
महाराष्ट्र में तो राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा चुनाव के बाद दो सीटों पर कथित फर्जी मतदान और मतदाता दमन के वीडियो तक चुनाव आयोग को सौंपे थे। पुनर्मतदान की मांग भी की, लेकिन अधिकारियों ने उसे खारिज कर दिया।
अब सवाल यह है कि जब वोटों के आंकड़ों में इतना अंतर है तो उसकी सफाई कौन देगा? आयोग के रिकॉर्ड में गड़बड़ी है तो जिम्मेदार कौन? और अगर सब कुछ ठीक है तो ७.७८ लाख वोटों का गणित जनता को समझाया क्यों नहीं जा रहा? भइया, चुनाव जीतना अलग बात है, लेकिन लोकतंत्र में वोटों का हिसाब देना भी जरूरी है। आखिर जनता यह तो पूछेगी ही—पीयूष भइया वैâसे जीते?

अन्य समाचार