हुमा खान की कातिल अदा के लाखों दीवाने हैं। अब हुमा ने अपने लटके-झटकों से एक बार फिर दीवानों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। असल में राजकुमार राव की फिल्म ‘मालिक’ का गाना ‘दिल थाम के’ दर्शकों का बेहद पसंद आ रहा है। इस गाने में हुमा कुरैशी ने धांसू डांस किया है। अब हुमा कुरैशी ने सोशल मीडिया पर इसका एक बीटीएस वीडियो शेयर कर फैंस को खुश कर दिया है। हुमा ने इस बीटीएस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, ‘बहुत खुशी के साथ शूट किया गया…और आप लोग गाने को जो प्यार दे रहे हैं, वह इसे और बेहतर बना रहा है। हुमा की इस पोस्ट पर फैंस जमकर कमेंट कर अपनी राय शेयर कर रहे हैं। एक पैâन ने लिखा, ‘शानदार प्रदर्शन कभी भी आसान नहीं होता, बहुत प्रयास, ऊर्जा, तालमेल और व्यावसायिकता की आवश्यकता होती है’।
