मुख्यपृष्ठविश्वगाजा में इंसानियत दफन... भूख से तड़पती महिलाओं के सामने शर्मनाक पेशकश...

गाजा में इंसानियत दफन… भूख से तड़पती महिलाओं के सामने शर्मनाक पेशकश …सेक्‍स की शर्त पर मिलेगी रोटी!

यौन शोषण में लिप्त हैं ‘एड वर्कर’
एजेंसी / तेल अवीव
पिछले दो वर्षों से जारी युद्ध ने गाजा को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है। यूं तो यहां से कई कहानियां दो सालों से लगातार सामने आ रही हैं, लेकिन जो जानकारी अब आई है, वह इतनी शर्मनाक है कि एक पल को इंसानियत पर से भी भरोसा उठ सकता है। भूख से बेहाल गाजा की महिलाओं से राहत पहुंचानेवाली एजेंसियों के कुछ शैतान सेक्स की डिमांड कर रहे हैं।
बता दें कि गाजा में भूख, पैसे और पानी से लेकर हर जरूरी चीज का संकट है और इसका फायदा स्‍थानीय पुरुष और एड वर्कर्स उठा रहे हैं। इसकी कहानी खुद यहां की महिलाओं ने बयां की है। गाजा में इस समय गंभीर मानवाधिकार का संकट है। महिलाओं ने बताया है कि वैâसे खाना, पानी, पैसे और यहां तक कि हर बुनियादी चीज का संकट बढ़ता ही जा रहा है। इस संकट के बीच ही यहां पर महिलाओं का यौन शोषण यहां के स्‍थानीय पुरुष और कुछ एड वर्कर्स कर रहे हैं। इन महिलाओं को दो वक्‍त की रोटी और पीने के पानी का लालच देकर उन पर सेक्स का दबाव डाला जा रहा है। उन्‍हें अभद्र मैसेज किए जा रहे हैं और उन्‍हें देर रात तक परेशान किया जा रहा है।

भयावह सच्चाई उजागर
एक न्‍यूज एजेंसी ने ऐसी ही कुछ महिलाओं की भयावह सच्चाई को उजागर किया है। महिलाओं ने बताया कि कभी-कभी तो पुरुष उनके पास आते और साफ-साफ दो टूक शब्‍दों में कहते हैं, ‘मैं तुम्‍हें छूना चाहता हूं, मुझे ऐसा करने दो।’ कभी-कभी यह सब कुछ शादी के नाम पर होता था। उनसे कहा जाता, ‘मैं तुमसे शादी करना चाहता हूं’ या ‘चलो कहीं साथ चलते हैं।’

अन्य समाचार

लोग