फिल्म की शूटिंग खत्म हो गई, लेकिन उसका बोझ जाह्नवी कपूर के मन से नहीं उतर रहा! फिल्म ‘पेड्डी’ से जुड़े विवाद पर अब अभिनेत्री ने खुलकर अपनी बात रखी है। ‘कॉफी विद करण ९’ में जाह्नवी ने स्वीकार किया कि फिल्म में महिलाओं को जिस तरह दिखाया गया, वह गलत था। उन्हें इस बात का भी अफसोस है कि उन्होंने शूटिंग के दौरान खुलकर विरोध नहीं किया। जाह्नवी ने कहा कि कहानी महिलाओं को महज एक वस्तु की तरह पेश करने और यौन उत्पीड़न को बढ़ावा देने वाली थी। उन्होंने माना कि उन्हें निर्देशक के सामने ज्यादा मजबूती से अपनी बात रखनी चाहिए थी। जाह्नवी के मुताबिक, जैसे-जैसे उन्हें चीजें समझ में आती गर्इं, वह सवाल उठाने के बजाय हालात आसान बनाने की कोशिश करती रहीं। अब उनका कहना है कि आगे से ऐसी गलती नहीं दोहराएंगी। यानी फिल्म की शूटिंग के दौरान जो सवाल नहीं उठे, वे अब पछतावे के रूप में सामने आ रहे हैं!
