मुख्यपृष्ठग्लैमरआय एम ‘एंगेज्ड’

आय एम ‘एंगेज्ड’

टीवी की चहेती बहू शिवांगी जोशी ने ऐसा राज खोल दिया कि फैंस की आंखें भी गोल हो गईं! रियलिटी शो ‘लॉकअप २’ में बातचीत के दौरान शादी की चर्चा छिड़ी तो शिवांगी ने मुस्कुराते हुए ऐसा खुलासा किया, जिसने सबको चौंका दिया। पहले उन्होंने कहा कि उन्हें सीधे शादी करनी है, लेकिन जब उनसे पसंदीदा लड़के के बारे में पूछा गया तो हंसते हुए बोलीं, ‘मैं एंगेज्ड हूं।’ बस, इतना सुनते ही सोशल मीडिया पर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। आखिर वह खुशनसीब कौन है, जिससे शिवांगी ने सगाई की है? फिलहाल, इस सवाल पर अभिनेत्री ने पूरी तरह चुप्पी साध रखी है। उन्होंने न मंगेतर का नाम बताया और न ही उसके प्रोफेशन का कोई जिक्र किया। गौरतलब है कि कुशाल टंडन के साथ उनका रिश्ता काफी पहले खत्म हो चुका है। अब फैंस बेसब्री से उस चेहरे का इंतजार कर रहे हैं, जिसने शिवांगी का दिल जीत लिया है।

अन्य समाचार