मुख्यपृष्ठग्लैमर‘मां बनने वाली हूं!’

‘मां बनने वाली हूं!’

‘द केरल स्टोरी’ फेम अभिनेत्री अदा शर्मा ने अपने एक मजेदार सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को चौंका दिया। अदा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘मैं मां बनने वाली हूं! बच्चे का क्या नाम रखें?’ यह पढ़कर फैंस हैरान रह गए, लेकिन वीडियो देखने के बाद पूरा मामला साफ हो गया। वीडियो में अदा पहले खुद को मां बनने वाली बताती हैं और फिर हंसते हुए कहती हैं, ‘सौतेली मां।’ दरअसल, वह अपने घर के पास रहने वाले कौओं के एक जोड़े और उनके नवजात बच्चे की बात कर रही थीं। अदा ने कौए का नाम ‘रसेल’ और उसकी साथी का नाम ‘गोदावरी कुलकर्णी’ रखा है। उन्होंने वीडियो में दोनों पक्षियों और उनके छोटे से बच्चे को दिखाया, जिसे लेकर वह बेहद उत्साहित नजर आईं। वीडियो के अंत में अदा ने कौए और कोयल की आवाजों के साथ जुगलबंदी भी की। उन्होंने बताया कि वह एक हफ्ते के लिए बाहर जा रही हैं और लौटकर बच्चे के नए अपडेट्स साझा करेंगी।

अन्य समाचार