मुख्यपृष्ठग्लैमरबच्चों के लिए कर सकती हूं लड़ाई

बच्चों के लिए कर सकती हूं लड़ाई

अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड विजय देवरकोंडा से गुपचुप सगाई करनेवाली ‘थामा’ गर्ल रश्मिका मंधाना ने भले ही अपनी सगाई को अभी तक ऑफिशियल न किया हो, लेकिन एक हालिया बातचीत में उन्होंने अपने होनेवाले बच्चों के बारे में बात करते हुए कहा कि वो उन्हें बेहद प्यार करती हैं। विजय देवरकोंडा के इश्क में गिरफ्तार रश्मिका ने कहा कि ‘मैं अभी मां भी नहीं बनी हूं, लेकिन मुझे अभी से लग रहा है… मुझे पता है कि मेरे बच्चे होंगे और मुझे अच्छा लग रहा है कि ऐसा होनेवाला है। लेकिन मैं अभी से इन छोटे ह्यूमन के लिए बहुत गहराई से महसूस कर रही हूं, जो अभी तक पैदा भी नहीं हुए हैं।’ विजय से सगाई के बाद जल्द ही उनकी दुल्हनिया बननेवाली रश्मिका ने आगे कहा, ‘मैं उनके लिए सब कुछ करना चाहती हूं। मैं उन्हें बहुत सुरक्षित, बहुत प्रोटेक्ट करके रखना चाहती हूं क्योंकि मैं अपने बच्चों से बहुत प्यार करती हूं और उन्हें सुरक्षित रखने के लिए वॉर भी कर सकती हूं।’

अन्य समाचार