-काजल ने खोले पुराने रिश्ते के राज
भोजपुरी इंडस्ट्री की चर्चित एक्ट्रेस काजल राघवानी ने हाल ही में ऐसा बयान दिया है, जिसने एक बार फिर उनके पुराने रिश्तों को लेकर अटकलें तेज कर दी हैं। एक रियलिटी शो में बातचीत के दौरान काजल ने बिना किसी का नाम लिए स्वीकार किया कि वह एक शादीशुदा शख्स के साथ रिलेशनशिप में थीं। उन्होंने कहा, ‘मैं सालों तक रिलेशनशिप में थी। मैंने एक शादीशुदा इंसान से प्यार किया। अगर तुम शादीशुदा थे तो प्यार में क्यों पड़े? आज भी उनके साथ एक एक्ट्रेस है, जो काफी बोल रही है।’ इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर पैंâस अलग-अलग नामों के कयास लगाने लगे हैं। हालांकि, काजल ने किसी का नाम नहीं लिया और न ही किसी पर सीधे आरोप लगाए। गौरतलब है कि पहले भी काजल राघवानी का नाम भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के साथ जोड़ा जाता रहा है, लेकिन दोनों ने कभी अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की। फिलहाल काजल का यह खुलासा भोजपुरी इंडस्ट्री में चर्चा का बड़ा विषय बना हुआ है।
