साल २०१७ की हिंदी फिल्म ‘करीब करीब सिंगल’ में इरफान खान के साथ नजर आ चुकीं एक्ट्रेस पार्वती थिरुवोथु हाल ही में अपने निजी जीवन के बेहद मुश्किल अनुभवों को लेकर खुलकर सामने आई हैं। एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में उन्होंने बचपन और युवावस्था में झेले गए असॉल्ट और उसके मानसिक प्रभावों पर बात की। एक्ट्रेस ने बताया कि, ‘जब छोटी थी तो अपने पापा के साथ रेलवे स्टेशन पर जा रही थी, अचानक सामने से एक आदमी आया, उसने मेरी चेस्ट (छाती) पर बहुत जोर का हाथ मारा। उसने इतने जोर का हाथ मारा था कि मुझे दर्द हुआ। साथ ही मैं अंदर तक घबरा गई। ऐसी कई घटनाएं और भी हुईं, जब किसी व्यक्ति ने पब्लिक प्लेस पर ही अपना प्राइवेट पार्ट दिखाया। यहां तक की गलत तरीके से टच करने वाले लोगों में, कुछ करीबी भी शामिल रहे। इन घटनाओं ने मेरी मेंटल हेल्थ पर असर डाला। मैं डिप्रेशन की शिकार हुई। यहां तक की आत्महत्या के खयाल भी आए। मुझे लगा कि कोई मेरी मदद नहीं कर सकता है।’
