मुख्यपृष्ठटॉप समाचारऐसा बेशर्म व्यक्ति जीवन में नहीं देखा!..नमक हराम...एहसान फरामोश...गद्दार...आदित्य ठाकरे का भ्रष्टनाथ...

ऐसा बेशर्म व्यक्ति जीवन में नहीं देखा!..नमक हराम…एहसान फरामोश…गद्दार…आदित्य ठाकरे का भ्रष्टनाथ पर जोरदार हमला

सामना संवाददाता / मुंबई

जिसने आपको सामाजिक, राजकीय पहचान दी, टिकट दिया, दो बार मंत्री बनाया, उन्हीं उद्धव ठाकरे और शिवसेना पर बोलते हुए थोड़ी तो शर्म रखो। तुम पर तुम्हारे मां-बाप के क्या संस्कार होंगे बेशर्मों? सामने आकर आंखों में आंखें डालकर देखने की भी हिम्मत तुममें नहीं है। इस तरह का जोरदार हमला करते हुए शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता, युवासेनाप्रमुख व विधायक आदित्य ठाकरे ने नमक हराम…एहसान फरामोश…गद्दार कहकर उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि इतना बेशर्म व्यक्ति मैंने अपने जीवन में कभी नहीं देखा।
विधानसभा की कार्यवाही हंगामे के कारण स्थगित होने के बाद आदित्य ठाकरे ने मीडिया से बात करते हुए शिंदे पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष और सत्ता पक्ष के विधायक पिछले तीन हफ्तों से मंत्रिमंडल को अनेक सवालों पर घेरने की कोशिश कर रहे हैं। हमारा उद्देश्य सरकार को बैकफुट पर लाना नहीं है, लेकिन हमें किसानों की आत्महत्या, धारावी जमीन घोटाला, बेस्ट जैसे मुद्दों पर सरकार से जवाब चाहिए, क्योंकि हमें अपने मतदाताओं को जवाब देना है।
मंत्री का भाषण बोरिंग था
२९३ के प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान आदित्य ठाकरे ने धारावी, बेस्ट, शिक्षा, आरोग्य आदि के मुद्दे उठाए। उन्होंने कहा कि इन पर नगर विकास मंत्री उत्तर दे रहे थे, लेकिन उनका भाषण इतना बोरिंग था कि सुनने लायक नहीं था।
मुंबई-पुणे मिसिंग लिंक की कीमत क्यों बढ़ी?
जब मैं ‘राइट टू रिप्लाय’ के लिए खड़ा हुआ तो सत्ता पक्ष ने शोर मचाना शुरू कर दिया। उन्होंने शिंदे सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि मुंबई-पुणे मिसिंग लिंक की कीमत क्यों बढ़ी? कोस्टल रोड में कितनी बार ठेकेदार बदले? ६,५०० करोड़ रुपए का एस्केलेशन क्या है? महाविकास आघाड़ी सरकार गिराते ही कोस्टल रोड प्रोजेक्ट में एस्केलेशन हुआ। उन्होंने कहा कि भ्रष्टनाथ शिंदे ने सड़कों से लेकर हर जगह पैसे निकालने का काम किया है।
भ्रष्टनाथ को कोई जानता तक नहीं था!

शिवसेना नेता, युवासेनाप्रमुख व विधायक आदित्य ठाकरे ने कल गद्दार गुट पर जोरदार हमला किया। इस दौरान आदित्य ठाकरे ने एकनाथ शिंदे की एहसान फरामोशी पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि ‘भ्रष्टनाथ शिंदे का चेहरा कहीं भी नहीं था, कोई उन्हें जानता तक नहीं था। उस समय शिवसेनापक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे ने उन्हें ऊपर उठाया। उन्हें विधायक बनाया, फिर लगातार दो बार मंत्री पद दिया।
आदित्य ठाकरे ने आगे कहा कि नगर विकास विभाग और समृद्धि महामार्ग प्रकल्प में हुए घोटालों के चलते ईडी उनके घर तक पहुंच गई, जिससे घबराकर उन्हें सूरत भागना पड़ा। इसके बाद उन्होंने ‘वॉशिंग मशीन’ में छलांग लगा दी। इस घटनाक्रम का उल्लेख करते हुए आदित्य ठाकरे ने शिंदे पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो लोग आज शिवसेना और उद्धव ठाकरे पर आरोप लगा रहे हैं, उन बेशर्मों को याद रखना चाहिए कि जब नगर विकास विभाग तुम्हारे पास था, तब सभी प्रस्तावों पर तुम्हारे ही हस्ताक्षर थे।
सीएम जवाब देते हैं, शिंदे क्यों नहीं?
चाहे वर्तमान अधिवेशन हो या पहले के सत्र, सीएम स्वयं ध्यानाकर्षण प्रस्ताव, प्रश्नोत्तर और निवेदन जैसे मुद्दों पर सदन में आकर जवाब देते हैं। तो फिर शिंदे को क्या अड़चन है? वे अपने नगर विकास विभाग से संबंधित मुद्दों पर जवाब देने के लिए क्यों नहीं आते? अगर जवाब देना है तो विपक्ष द्वारा पूछे गए सवालों के उत्तर दें, केवल बोरिंग भाषण देने के लिए मंच पर मत आइए। ऐसा आदित्य ठाकरे ने एकनाथ शिंदे को कड़े शब्दों में सुनाया।

अन्य समाचार