मुख्यपृष्ठग्लैमर‘मैं उससे प्यार करता हूं लेकिन...'

‘मैं उससे प्यार करता हूं लेकिन…’

-शिवांगी संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी!
‘लॉक अप २’ से बाहर आते ही हर्षद चोपड़ा ने अपनी पर्सनल लाइफ और शिवांगी जोशी संग रिश्ते पर ऐसा बयान दिया, जिसने पैंâस को कन्फ्यूज कर दिया। शो में अपनी फाइनलिस्ट की जगह शिवांगी को देने वाले हर्षद ने साफ कहा कि शो खत्म होने के बाद वह किसी कंटेस्टेंट से मिलने के मूड में नहीं हैं और अब सिर्फ अपने करियर पर फोकस करेंगे। लेकिन असली चर्चा तब शुरू हुई जब उनसे शिवांगी जोशी संग डेटिंग की अफवाहों पर सवाल किया गया। हर्षद ने मुस्कुराते हुए कहा, ‘मैं उससे सच में प्यार करता हूं, लेकिन मैं उसके प्यार में नहीं हूं।’ उनके इस जवाब ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी। बाद में उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि किसी इंसान के लिए सम्मान, अपनापन और उसकी परवाह करना अलग बात है, जबकि किसी के प्यार में होना बिल्कुल अलग एहसास है। उनके इस बयान के बाद दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं।

अन्य समाचार