मुख्यपृष्ठग्लैमर`मुझे नहीं करना चाहिए था.., हिट फिल्म देकर भी पछताई जाह्नवी

`मुझे नहीं करना चाहिए था.., हिट फिल्म देकर भी पछताई जाह्नवी

फिल्में तो आती-जाती रहती हैं, लेकिन कुछ किरदार ऐसे होते हैं, जो कलाकारों का पीछा ही नहीं छोड़ते। `धड़क’ फेम जाह्नवी कपूर के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। राम चरण के साथ फिल्म `पेड्डी’ में अचियम्मा बनकर खूब चर्चा बटोरने वाली जाह्नवी अब अपने ही किरदार से नजरें चुराती नजर आ रही हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ३४१.९० करोड़ रुपए बटोरे, लेकिन इसकी कहानी और महिला किरदार के फिल्मांकन ने ऐसा विवाद खड़ा किया कि अब जाह्नवी को भी पछतावा हो रहा है। `कॉफी विद करण ९’ में उन्होंने साफ कबूल किया कि महिला को वस्तु की तरह दिखाना और यौन अपराधों को बढ़ावा देने वाला चित्रण गलत था। दिलचस्प बात यह है कि जाह्नवी ने निर्देशक की बात मानने का हवाला तो दिया, लेकिन अपनी गलती भी स्वीकार की। और बोलीं कि मुझे पहले ही जोरदार तरीके से विरोध करना चाहिए था।

अन्य समाचार