मुख्यपृष्ठग्लैमरआज भी होता है पछतावा

आज भी होता है पछतावा

सपना चौधरी अब सिर्फ हरियाणा की डांसर नहीं रहीं, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री में भी उन्होंने अपनी अलग पहचान बना ली है। अपने पुराने डांस और गानों को लेकर सपना को आज पछतावा होता है। उन्होंने माना कि पहले उन्हें नहीं समझ आता था कि उनके डांस में क्या अश्लील है, लेकिन अब उन्हें लगता है कि वो गाने अपने बच्चों को नहीं दिखा सकतीं। समय के साथ उन्होंने खुद में सुधार किए और अपनी परफॉर्मेंस को एक सीमा में रखा। एक्ट्रेस ने यह भी महसूस किया कि उनके शोज में सिर्फ पुरुष दर्शक आते थे, जिससे उन्हें समझ आया कि कुछ बदलाव जरूरी हैं। अब उनके शोज में महिलाएं और बच्चे भी आराम से शामिल होते हैं। सपना कहती हैं कि गलतियों से ही उन्होंने सीखा है और सालों की मेहनत से यहां तक पहुंची हैं। अब वह अपनी परफॉर्मेंस में संतुलन और मर्यादा का ध्यान रखती हैं।

अन्य समाचार