बेटी को जन्म देने के बाद बढ़े वजन को लेकर ट्रोलिंग झेल रहीं बिपाशा बसु ने अब बॉडी शेमिंग करने वालों को करारा जवाब दिया है। बातचीत में अभिनेत्री ने कहा कि महिलाओं से आज भी शरीर को लेकर अवास्तविक उम्मीदें की जाती हैं। उनके मुताबिक, बच्चा होने के बाद भी महिलाओं से ऐसी उम्मीद रहती है कि वे ४० की उम्र में २० साल जैसी फिटनेस तुरंत वापस पा लें। बिपाशा ने कहा कि जब कोई महिला जल्दी शेप में नहीं लौटती तो सोशल मीडिया ट्रोलर्स बेरहम हो जाते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि कुछ पैपराजी ने उनकी बेहद अजीब तस्वीरें खींचीं और उनके संघर्ष को समझने की कोशिश नहीं की। हालांकि, बिपाशा ने साफ कर दिया कि ट्रोलिंग उन्हें तोड़ नहीं सकती। उनका कहना है कि उन्हें अपने सफर, जिम्मेदारियों और लक्ष्य का पता है और वह दूसरों की बातों से प्रभावित होकर अपनी राह नहीं बदलेंगी।
