मुख्यपृष्ठखेलपंत का विकेट न गिरा होता तो...

पंत का विकेट न गिरा होता तो…

भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में भारत को इंग्लैंड के हाथों मिली शिकस्त के बाद न केवल क्रिकेट के चाहनेवालों का दिल बुरी तरह से टूटा है, बल्कि हर कोई अपने-अपने तरीके से इस हार का विश्लेषण कर रहा है। वैसे तो भारत की इस हार के कई कारण हैं, लेकिन एक बातचीत में सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया की गलती बताते हुए कहा कि अगर ऋषभ पंत का विकेट नहीं गिरा होता तो टीम इंडिया कुछ और रनों की बढ़त बना लेती। बातचीत में सुनील ने कहा, ‘यह मैच का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट था। दोनों बल्लेबाज बहुत अच्छा खेल रहे थे, उनकी बल्लेबाजी शानदार थी। यह आग और बर्फ के मेल जैसा था। राहुल पूरी तरह से शांत और सटीक थे, सोचे-समझे स्ट्रोक्स खेल रहे थे, जबकि ऋषभ पंत ने अपनी ताकत और जोरदार खेल दिखाया, जिससे इंग्लैंड के गेंदबाजी आक्रमण पर वाकई दबाव बन गया।’ उन्होंने आगे कहा, ‘यह एक रोमांचक साझेदारी थी और फिर लंच से ठीक पहले के आखिरी घंटे में रन-आउट ने सब कुछ बदल दिया। हां, लंच के बाद हम १०० रन तक पहुंचने में कामयाब रहे, लेकिन ऐसा रन-आउट दिमाग में हमेशा के लिए रह जाता है। शायद इसीलिए शतक के बाद एक छोटी सी चूक हुई, एक शॉट जिससे राहुल आउट हो गए। इसलिए बहुत कम समय में भारत ने दो मजबूत बल्लेबाज खो दिए। अचानक दो नए बल्लेबाजों को आकर नए सिरे से साझेदारी बनानी पड़ी और यह कभी आसान नहीं होता।’

अन्य समाचार