मुख्यपृष्ठनए समाचारअगर भाजपा सत्ता में आई तो मुंबई बन जाएगी अडानीस्तान!.. आदित्य ठाकरे...

अगर भाजपा सत्ता में आई तो मुंबई बन जाएगी अडानीस्तान!.. आदित्य ठाकरे की मुंबईकरों को चेतावनी

सामना संवाददाता / मुंबई

मनपा चुनावों के लिए १५ जनवरी को राज्य की २९ मनपा में मतदान प्रक्रिया संपन्न होने जा रही है। कल प्रचार समाप्ति से पहले शिवसेना नेता, युवासेनाप्रमुख और विधायक आदित्य ठाकरे ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अन्नामलाई पर तीखा हमला बोला। आदित्य ठाकरे ने आशंका जताई कि यदि भाजपा की सरकार मनपा में सत्ता में आई तो मुंबई का नाम बदलकर अडानीस्तान कर दिया जाएगा। मीडिया से संवाद करते हुए आदित्य ठाकरे ने कहा कि सभी नागरिक हमारे साथ हैं। इसलिए १५ तारीख को जब मतदान होगा, तब शिवसेना के नेतृत्व वाली शिवशक्ति के लिए वोट दिया जाएगा।
लाड़ली बहिन योजना के तहत दिसंबर तक की राशि अब खातों में जमा किए जाने को लेकर उन्होंने सरकार की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों को चाहे जितना भी धोखा देने की कोशिश करे, अब जनता धोखा खाने वाली नहीं है। देवेंद्र फडणवीस की नकल को लेकर पूछे गए सवाल पर आदित्य ठाकरे ने पलटवार करते हुए कहा कि अगर मुझे नकल करना नहीं आता तो इन्हें शासन चलाना नहीं आता। उन्हें आत्ममंथन करना चाहिए। भाजपा ने हमारे साथ २५ साल रहकर सिर्फ खुद का विकास किया है, उस पर भी उन्हें एक नजर डालनी चाहिए।
मतदाता सतर्क रहें
भाजपा की यही प्रवृत्ति रही है कि हमारे राज्य में आकर, हमारे शहर में आकर विभाजन किया जाए और दंगे भड़काए जाएं। इस तरह आदित्य ठाकरे ने मतदाताओं को सतर्क रहने की चेतावनी दी है।

अन्य समाचार