राजेश सरकार
प्रयागराज। महर्षि महेश योगी आश्रम परिसर में श्रीमद् भागवत कथा के दौरान कथा व्यास देवव्रत ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा जीवन का सार है। उन्होंने कहा कि भागवत कथा के श्रवण मात्र से ही मनुष्य अपने जीवन को सफल बना सकता है। महर्षि महेश योगी के शिष्य वेद विद्या मार्तंड ब्रह्मचारी गिरीश के निर्देशन में हो रहे कथा प्रारम्भ से पूर्व आश्रम प्रभारी सुनील श्रीवास्तव एवं आश्रम प्रभारी बसंत दास ने विधिवत पूजा-अर्चना कर कथा व्यास को व्यासपीठ पर विराजमान कराया। आश्रम से जुड़े संजय श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए कहा कि श्रीमद् भागवत कथा में प्रतिदिन श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जा रहा है। कथा वाचक भूपेंद्र जी महाराज, आचार्य ऋषि त्रिवेदी, विमल मिश्रा, सोनू पांडेय, जितेंद्र दास, रोहित तिवारी, द्वारिका तिवारी, शत्रुघ्न वर्मा एवं अन्य भक्त कार्यक्रम में विशेष सहयोग प्रदान कर रहे हैं।
