मुख्यपृष्ठग्लैमर‘इसका मुंह तोड़ दूंगी इतना चीप है ये'

‘इसका मुंह तोड़ दूंगी इतना चीप है ये’

-आसिफ खान की हरकतों पर भड़कीं उदिति सिंह
‘बिग बॉस २०’ के घर में अब दोस्ती से ज्यादा दुश्मनी का तड़का लगने लगा है। ग्रुपबाजी के बीच उदिति सिंह, आरिश्फा खान और कनिका मान के निशाने पर इस बार आसिफ खान आ गए। तीनों ने आसिफ के गेम और उनके बर्ताव को लेकर जमकर भड़ास निकाली। कनिका ने तो उनके ‘बड़ा एक्टर’ वाले अंदाज पर ही सवाल उठा दिए। टास्क के बाद उदिति का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने आसिफ पर बदतमीजी करने और पैर उठाने का आरोप लगाते हुए उन्हें ‘चीप’ तक कह दिया। आरिश्फा से बात करते हुए उदिति ने कहा कि आसिफ का चेहरा देखकर ही उन्हें गुस्सा आ रहा था। गुस्सा इतना बढ़ा कि उन्होंने साफ कह दिया, ‘मैंने मुंह ही तोड़ देना है।’ अब घर की इस नई भिड़ंत ने सोशल मीडिया पर भी बवाल मचा दिया है। देखना होगा कि अगले ‘वीकेंड का वार’ में सलमान इस घमासान पर क्या पैâसला सुनाते हैं।

अन्य समाचार