मुख्यपृष्ठसमाचारभदोही में ऑपरेटर को नहीं मिला वेतन तो आत्मदाह के लिए पानी...

भदोही में ऑपरेटर को नहीं मिला वेतन तो आत्मदाह के लिए पानी की टंकी पर चढ़ा…जल जीवन मिशन योजना का हाल, चार माह से नहीं मिला वेतन

सामना संवाददाता / भदोही

भदोही जनपद के एक गांव में स्थापित जल जीवन मिशन योजना पर कार्यरत ट्यूबेल आपरेटर वेतन न मिलने की वजह से पानी की टंकी पर चढ़ गया और आत्मदाह की धमकी देने लगा। घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस ने किसी तरह उसे समझा-बुझाकर नीचे उतारा।
भदोही कोतवाली के जगदीशपुर (कोकलमऊ) स्थित जल जीवन मिशन की पेयजल योजना का ऑपरेटर विनायक मिश्रा (50) पानी की ऊंची टंकी पर चढ़ गया। वेतन न मिलने से आहत कर्मचारी ने आत्मदाह की धमकी दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
विनायक मिश्रा ने दावा है कि उसे करीब 4 माह से वेतन नहीं दिया जा रहा था। इसकी सूचना कई बार अधिकारियों से की, लेकिन कोई हल नहीं निकला। आर्थिक संकट और मानसिक तनाव से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। जगदीशपुर निवासी विनायक मिश्रा अपने ही बगल के गांव कोकल मऊ में स्थापित पेयजल योजना में आपरेटर पद पर नियुक्त है।
घटना की जानकारी मिलते ही मोढ़ चौकीप्रभारी और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारी लगातार विनायक मिश्रा को समझाने की कोशिश करते रहे, बाद में किसी तरह से उसे नीचे उतारा गया। इस घटना के बाद प्रशासन अब वेतन न मिलने की शिकायत की जांच कर रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि यदि समय पर वेतन नहीं मिला तो ऐसी घटनाएं और भी हो सकती हैं।

अन्य समाचार