सामना संवाददाता / मुंबई
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के युवा नेता और विधायक रोहित पवार ने राज्य की महायुति सरकार पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता से मदद, राहत और विकास के नाम पर जो वादे किए गए थे, वे सभी केवल दिखावा साबित हुए हैं। वास्तव में महायुति सरकार ने जनता को सिर्फ धोखा दिया है। लेकिन जनता को बार-बार ठगने का जो सिलसिला शुरू किया गया है, वह ज्यादा दिन नहीं चलेगा। आने वाले चुनावों में जनता महायुति सरकार को इसका जवाब जरूर देगी।
मीडिया से बातचीत के दौरान रोहित पवार ने कहा कि राज्य में किसानों, बेरोजगार युवाओं, छोटे व्यापारियों और गरीब तबके की हालत दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है, लेकिन सरकार केवल दिखावटी घोषणाएं कर रही है। कर्जमाफी का वादा किया गया था, परंतु अब तक करोड़ों किसानों पर ऋण का बोझ जस का तस है। पीक बीमा योजना में घोटाले हो रहे हैं और किसानों को उनका उचित हक नहीं मिल पा रहा। रोहित पवार ने कहा कि महायुति सरकार ने किसानों के साथ ही नहीं, बल्कि युवाओं और विद्यार्थियों के साथ भी वादाखिलाफी की है। रोजगार के अवसर पैदा करने का दावा करने वाली यह सरकार खुद बेरोजगारी की पैâक्टरी बन चुकी है। भर्ताr प्रक्रियाएं बार-बार रद्द की जा रही हैं, परीक्षा तिथियां बदल रही हैं और युवाओं का भविष्य अंधकार में धकेला जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रकल्पों की भी जमीनी हकीकत कुछ और ही है। स्मार्ट सिटी, ग्रामीण सड़कों का नवीनीकरण, सिंचाई योजनाएं, सब कुछ सिर्फ भाषणों और विज्ञापनों में सीमित हैं।
