मुख्यपृष्ठनए समाचारभारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान द्वारा  मिर्जापुर में प्रक्षेत्र भ्रमण एवं कृषक तकनीकी...

भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान द्वारा  मिर्जापुर में प्रक्षेत्र भ्रमण एवं कृषक तकनीकी परामर्श कार्यक्रम का आयोजन

​उमेश गुप्ता / वाराणसी

भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान, वाराणसी द्वारा संस्थान के निदेशक डॉ. राजेश कुमार के कुशल मार्गदर्शन में कृषि नवाचारों को बढ़ावा देने तथा कृषकों की आय में सतत वृद्धि के उद्देश्य से निरंतर प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में संस्थान के वैज्ञानिकों की एक टीम द्वारा मिर्जापुर जिले के नारायणपुर ब्लॉक का सघन प्रक्षेत्र भ्रमण (Field Visit) किया गया।
​संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. गोविंद पाल, वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. आशुतोष राय एवं वैज्ञानिक डॉ. श्रेया पंवार की टीम ने नारायणपुर ब्लॉक के अनुसूचित जाति उप-योजना (SCSP) के अंतर्गत चयनित गांवों-धर्मरपुर, बगही, नियावतपुर एवं भवानीपुर—का दौरा किया।
​भ्रमण के दौरान वैज्ञानिकों ने योजना के तहत प्रगतिशील किसानों को वितरित किए गए उच्च गुणवत्ता वाले सब्जी बीजों के अंकुरण, फसल की वर्तमान स्थिति तथा प्रक्षेत्र प्रदर्शन का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। साथ ही, वैज्ञानिकों ने किसानों को कीट-रोग प्रबंधन और उन्नत वैज्ञानिक तकनीकों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश एवं सामयिक परामर्श प्रदान किया।

अन्य समाचार