मुख्यपृष्ठअपराध‘ईडी’ सरकार के राज में मासूम बेजार...३ वर्षों में ७६,००० बच्चे यौन...

‘ईडी’ सरकार के राज में मासूम बेजार…३ वर्षों में ७६,००० बच्चे यौन उत्पीड़न के शिकार!.. सदन में खुद मुख्यमंत्री ने किया स्वीकार

सुनील ओसवाल / मुंबई

राज्य में महिलाओं के साथ ही बच्चों की सुरक्षा भी खतरे में है। यह बात सामने आई है कि पिछले साढ़े तीन वर्षों में करीब ७६ हजार मासूम बच्चे यौन शोषण के शिकार हुए हैं। बीते कुछ वर्षों में अपराध की घटनाएं और पुलिस थानों में दर्ज होने वाली उनकी संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इसी विषय को लेकर महाराष्ट्र विधानसभा में विधायकों ने अपराध पर लगाम लगाने की मांग उठाई। इस पर मुख्यमंत्री व गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महिलाओं और बच्चों पर हो रहे अत्याचारों के आंकड़े सदन में पेश किए।
सीएम द्वारा पेश ये आंकड़े बेहद चौंकाने वाले और संवेदनशील नागरिकों को झकझोर देने वाले हैं। बीते साढ़े चार वर्षों में राज्य में १५,६८२ महिलाओं के साथ बलात्कार की घटनाएं हुर्इं, लेकिन अपराधी मानसिकता वाले दरिंदों ने बच्चों को और भी ज्यादा निशाना बनाया है। सिर्फ साढ़े तीन वर्षों में ७६,३९० मासूम यौन शोषण के शिकार हुए हैं। इनमें लड़के-लड़की दोनों शामिल हैं। कई घटनाओं में मासूम बच्चियों को घर के ही सदस्य अपना शिकार बना रहे हैं, जबकि लड़के स्कूल आते-जाते या रिश्तेदारों के साथ रहते हुए अनैतिक कृत्य के शिकार हो रहे हैं।

अन्य समाचार