सामना संवाददाता / मुंबई
इंदौर में दो ऑस्ट्रेलियाई महिला खिलाड़ियों के साथ हुई गंदी घटना से पूरे देश में आक्रोश पैâल गया है। एक ओर जहां महिला सुरक्षा का मुद्दा सामने आया है, वहीं भाजपा मंत्री वैâलाश विजयवर्गीय ने महिला क्रिकेटरों को ही इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है। खिलाड़ियों को बाहर जाने से पहले स्थानीय प्रशासन या सुरक्षा अधिकारियों को बताना चाहिए था। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता, युवासेनाप्रमुख व विधायक आदित्य ठाकरे ने इस बयान पर कड़ा रुख अपनाया। महिला सुरक्षा की जिम्मेदारी लेने के बजाय खिलाड़ियों को दोष देने की प्रवृत्ति पर हमला करते हुए आदित्य ठाकरे ने मंत्री के बयान को शर्मनाक बताया।
बता दें कि इंदौर में ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटर के साथ यह शर्मनाक घटना हुई। इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री ने कहा कि महिलाओं को अधिक सावधान रहना चाहिए। मंत्री के इस बयान को शर्मनाक बताते हुए आदित्य ठाकरे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा कि यह शर्मनाक है और सरकार उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करेगी। देश में महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा जहां एक ओर गंभीर होता जा रहा है, वहीं उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी लेने के बजाय उन्हें ही दोषी ठहराने की प्रवृत्ति निंदनीय है। आदित्य ठाकरे ने सवाल किया कि क्या किसी भी महिला का, चाहे वह क्रिकेटर हो या आम नागरिक, शहर की सड़कों पर चलना अपराध है? साथ ही, महिलाओं के साथ आए दिन होने वाली ऐसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई करने के बजाय, अगर मंत्री गैर-जिम्मेदाराना और असंवेदनशील तरीके से काम कर रहे हैं, तो यह समाज और सरकार दोनों पर एक कलंक है।
