फिरोज खान
मुंबई के सटे डोंबिवली के अस्पताल में एक शख्स मौत से जूझ रहा था। दिल की बीमारी और पैर में गैंगरीन होने से उसका एक पैर घुटने तक काटने की नौबत आ गई थी। पत्नी दिन-रात पति की सेवा में लगी रहती। हड्डी का एक डॉक्टर रोजाना महिला के पति का चेकअप करने के लिए आता था। डॉक्टर से रोजाना मुलाकात और बातचीत के चलते जहां महिला का झुकाव डॉक्टर की ओर बढ़ने लगा, वहीं दूसरी तरफ डॉक्टर भी महिला के साथ आशिकी करने लगा। महिला का पति जिंदगी की आखिरी सांसें गिन रहा था और महिला डॉक्टर के साथ मौज-मस्ती में डूबी रही। अंतत: एक दिन पति की मौत हो गई। पति की मौत के बाद महिला आजाद हो गई और अब अपने प्रेमी डॉक्टर के साथ वह खुलकर मिलने लगी। पति को मरे हुए अभी चंद दिन ही बीते थे कि वो डॉक्टर के साथ घूमने-फिरने लगी। यहां तक कि दोनों गेस्ट हाउस में जाकर शारीरिक संबंध तक बनाने लगे। यह सिलसिला दो वर्षों तक चला। डॉक्टर प्रेमी महिला के घर भी आने जाने लगा और बात शादी तक जा पहुंची। ५२ साल के डॉक्टर ने महिला से कहा कि वह जल्द ही अपनी पत्नी को तलाक देकर उससे शादी कर लेगा। शादी का झांसा देकर डॉक्टर महिला के साथ अपने सेक्स के अरमानों को पूरा करता रहा। महिला ने भी शादी की उम्मीद पर अपना तन-मन सब कुछ डॉक्टर को सौंप दिया था। महिला शायद यह भूल गई कि धोखा देनेवाला भी धोखा खाता है, जो जैसा करेगा वैसा भरेगा। पति के जीते जी उसने पति के साथ दगा करते हुए डॉक्टर के साथ गुलछर्रे उड़ाई। उसका नतीजा सामने आना ही था। खैर, डॉक्टर के साथ नई जिंदगी शुरू करने का सपना देखनेवाली महिला अपना सब कुछ अपने प्रेमी डॉक्टर पर न्योछावर कर दी। आखिरकार, वो वक्त भी आ गया जिसका वक्त को बेसब्री से इंतजार था। महिला के साथ कुछ ऐसा हुआ, जिस पर यकीन करना मुश्किल था। एक दिन महिला ने ठान लिया कि आज वह प्रेमी से शादी की बात साफ-साफ करके ही रहेगी। हमेशा की तरह डॉक्टर महिला के घर पहुंचा। रात के तकरीबन १० बज रहे थे। महिला की खामोशी और बेचैनी देखकर डॉक्टर प्रेमी समझ गया कि कुछ तो गड़बड़ है। आनेवाले तूफान से वो आगाह हो गया और उसने वहां से खिसकने की कोशिश की। महिला ने घर का दरवाजा अंदर से बंद किया और उम्मीद भरी नजरों से डॉक्टर से पूछा कि ‘हम शादी कब करेंगे?’ प्रेमी डॉक्टर ने महिला से मुस्कुराते हुए कहा, ‘मुझे पहले अपनी पत्नी को तलाक तो देने दो।’ महिला कुछ सुनना नहीं चाहती थी। वह अपनी बात पर अड़ी हुई थी। आखिरकार, डॉक्टर का असली रूप सामने आ गया और वो बोला, ‘शादी और तुमसे कभी नहीं। मैं तो तुमसे इसलिए मिलता था, ताकि सेक्स की भूख मिटा सकूं।’ डॉक्टर ने आगे कहा, ‘मैंने कभी तुमसे प्यार किया ही नहीं, मैं तो तुम्हारे जिस्म का दीवाना हूं।’ डॉक्टर की बात सुनकर महिला के होश उड़ गए और उसने नजदीकी पुलिस स्टेशन जाकर डॉक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि उसके साथ धोखा हुआ है।
